घर पर ऐसे उगाएं आलूबुखारे का पौधा, कुछ ही महीनों में लगेंगे ढेरों फल
अगर आप प्लम (आलूबुखारा) खाने के शौकीन हैं और इसे घर पर उगाना चाहते हैं, तो यह काम बेहद आसान है। प्लम का पौधा आप गमले में भी लगा सकते हैं, और सिर्फ 6-8 महीनों में इस पर फल लगने लगते हैं। बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें और अपनी छत या बालकनी में ताजे और रसदार प्लम उगाकर उनका आनंद लें।
प्लम का पौधा लगाने के लिए जरूरी सामान:
1. गमले की सही तैयारी करें
प्लम का पौधा लगाने के लिए जरूरी सामान:
- गमला - कम से कम 20 इंच चौड़ा और गहरा हो।
- मिट्टी - रेतीली या बगीचे की मिट्टी, कोकोपीट मिलाने से फायदा होगा।
- जैविक खाद - पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए।
- पानी - नियमित रूप से दें, खासकर गर्मियों में।
- नर्सरी से तैयार प्लम का पौधा लाएं ।
1. गमले की सही तैयारी करें
- सबसे पहले नर्सरी से 20 इंच गहरा और चौड़ा गमला खरीदें।
- उसमें बगीची मिट्टी और थोड़ी रेतीली मिट्टी को अच्छे से मिलाएं।
- कोकोपीट और जैविक खाद मिलाने से पौधा तेजी से बढ़ेगा।
- नर्सरी से प्लम का पौधा खरीदें।
- ध्यान दें कि उसकी जड़ें कटे नहीं, काले बैग को धीरे से काटें।
- जड़ों को हल्के हाथ से मिट्टी में दबा दें और ऊपर से हल्का पानी डालें।
- गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो।
- सीधी धूप में तुरंत न रखें, वरना पौधा सूख सकता है।
- गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूखती है, इसलिए पानी सही मात्रा में दें।
- महीने में एक बार नमक वाला पानी डालें, इससे पौधा हरा-भरा रहेगा।
- महीने में एक बार जैविक खाद डालें ताकि पौधे को सही पोषण मिले।
- ज्यादा केमिकल वाली खाद से बचें, जैविक खाद से पौधा जल्दी और हेल्दी बढ़ेगा।
- सही देखभाल करने पर 6 से 8 महीने में पौधे पर फल आना शुरू हो जाएंगे।
- जैसे-जैसे पौधा बढ़े, उसकी टहनियों को सहारा दें ताकि वे टूटे नहीं।
- नियमित रूप से पानी और खाद देते रहें, जिससे फल जल्दी और अच्छे से लगें।
- बिना केमिकल वाले ताजे फल मिलेंगे।
- गार्डनिंग का मजा भी मिलेगा।
- बालकनी या छत पर हरियाली बनी रहेगी।





