घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

टमाटर एक ऐसी सब्ज़ी है जो हर घर में रोज़ाना इस्तेमाल होती है। लेकिन बाज़ार के टमाटरों में अक्सर केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स मिलाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप ताज़ा, हेल्दी और केमिकल-फ्री टमाटर खाना चाहते हैं, तो क्यों न घर पर ही टमाटर उगाएं?
Hero Image


यह काम इतना भी मुश्किल नहीं है जितना लगता है। बस एक गमला, कुछ बीज और थोड़ी देखभाल से आप घर में ही शानदार टमाटर की खेती कर सकते हैं।

टमाटर उगाने का सही समय


टमाटर साल भर में कई बार लगाए जा सकते हैं। लेकिन सबसे अच्छे महीने हैं – जून-जुलाई, अक्टूबर-नवंबर और जनवरी।

किन चीजों की ज़रूरत होगी?


  • टमाटर के बीज
  • गमला या ग्रो बैग (कम से कम 12x12 इंच का)
  • मिट्टी
  • गोबर की खाद
  • रेत
  • पानी

बीज से पौधा कैसे तैयार करें?

  1. कोकोपीट और खाद मिलाकर मिट्टी तैयार करें।
  2. उसमें टमाटर के बीज फैलाएं और हल्की मिट्टी ऊपर से डालें।
  3. पानी डालकर मिट्टी को नमी दें।
  4. 7–10 दिन में बीज अंकुरित हो जाएंगे।
  5. जब पौधा 5–6 इंच का हो जाए (लगभग 2–3 हफ्ते में), तब उसे गमले में ट्रांसफर कर दें।

गमले में पौधा कैसे लगाएं?

  1. मिट्टी, खाद और रेत को मिलाएं।
  2. इस मिक्सचर को गमले में भरें।
  3. पुराने गमले से पौधे को ध्यान से निकालें, जड़ न टूटे
  4. नए गमले में पौधे को गहराई से लगाएं और पानी दें।
  5. पौधों को दूर-दूर लगाएं ताकि उन्हें ग्रो करने की जगह मिले।
  6. हर 15–20 दिन में ऑर्गेनिक खाद दें।

धूप और देखभाल

  • टमाटर को रोज़ 6–7 घंटे की धूप चाहिए।
  • लेकिन बहुत तेज़ गर्मी में इसे सेमी शेड में रखें।
  • पौधा बड़ा होने लगे तो उसे लकड़ी या जाली से सहारा दें।
  • 60–70 दिन में आपको ताज़ा टमाटर मिलना शुरू हो जाएगा।

टमाटर के रोग और बचाव


  • पौधे में लीफ कर्ल, फूल झड़ना, लीफ माइनर जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
  • घर पर बना नीम का स्प्रे या लौंग का तेल इनसे बचाव कर सकता है।

गमले में टमाटर उगाना न सिर्फ आसान है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और ताज़ा, स्वादिष्ट टमाटर अपने घर की बालकनी या छत से ही तोड़ें। अब सब्ज़ी खरीदने की ज़रूरत नहीं।