Strawberry Tart Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा परफेक्ट स्ट्रॉबेरी टार्ट?

स्ट्राबेरी टार्ट एक ऐसा डेजर्ट है जो न केवल देखने में शानदार लगता है बल्कि खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। कुरकुरी पेस्ट्री और मीठी मलाईदार क्रीम के साथ ताजी स्ट्रॉबेरी का संगम किसी भी पार्टी या खास मौके की जान बन सकता है। इसे घर पर बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बस कुछ आसान स्टेप्स का पालन करके आप भी बेकरी जैसा परफेक्ट स्ट्रॉबेरी टार्ट तैयार कर सकते हैं।
Hero Image


जरूरी सामग्री


टार्ट क्रस्ट के लिए:
  • 1.5 कप मैदा
  • आधा कप ठंडा मक्खन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच ठंडा पान

फिलिंग के लिए:
  • 1 कप क्रीम चीज़ या गाढ़ा कस्टर्ड
  • आधा कप पाउडर चीनी
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट
  • ताजी स्ट्रॉबेरी (सजावट के लिए)

बनाने की विधि

1. क्रस्ट तैयार करें
एक बड़े कटोरे में मैदा और पिसी हुई चीनी को मिलाएं। इसमें ठंडा मक्खन डालें और उंगलियों की मदद से तब तक मिलाएं जब तक कि यह ब्रेड के चूरे जैसा न दिखने लगे। अब इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और इसे गूंथकर एक सख्त आटा तैयार कर लें। इसे प्लास्टिक रैप में लपेटकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

2. बेकिंग की प्रक्रिया
फ्रिज से आटा निकालें और उसे बेल लें। इसे टार्ट टिन में अच्छी तरह सेट करें और किनारों को दबा दें। एक कांटे (Fork) की मदद से बेस में छोटे छेद करें ताकि बेकिंग के दौरान यह फूले नहीं। इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में 15 से 20 मिनट तक सुनहरा होने तक बेक करें। पकने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।


3. मलाईदार फिलिंग तैयार करें
एक कटोरे में क्रीम चीज़ या कस्टर्ड को चीनी और वैनिला एक्सट्रैक्ट के साथ तब तक फेंटें जब तक वह बिल्कुल स्मूथ और फ्लफी न हो जाए।

4. फाइनल टच
जब टार्ट क्रस्ट पूरी तरह ठंडा हो जाए तो तैयार क्रीम को इसके अंदर समान रूप से फैलाएं। अब ताजी स्ट्रॉबेरी को आधा काटकर या स्लाइस में काटकर क्रीम के ऊपर खूबसूरती से सजाएं। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद या खुबानी जैम लगा सकते हैं जिससे स्ट्रॉबेरी पर चमक आ जाएगी।