फल वाले भैया के कहने पर मत जाना! खुद इन 3 तरीकों से पहचानें सबसे मीठा तरबूज
गर्मियों की दोपहर में एक ठंडी और रसीली तरबूज की फांक से बेहतर कुछ नहीं होता। लेकिन दुख तब होता है जब हम बड़े उत्साह से तरबूज काटते हैं और वह अंदर से सफेद या फीका निकलता है। How to pick a sweet watermelon जानना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको प्रकृति द्वारा दिए गए कुछ खास संकेतों को समझना होगा।
पीले धब्बे (Field Spot) को पहचानें
तरबूज की सतह पर एक बड़ा धब्बा होता है जहाँ वह जमीन पर टिका होता है। इसे 'फील्ड स्पॉट' कहते हैं। यदि यह धब्बा मलाईदार पीला (Creamy Yellow) या नारंगी-पीला है, तो समझ लीजिए कि तरबूज पक चुका है। यदि धब्बा सफेद या हरा है, तो इसका मतलब है कि उसे जल्दी तोड़ लिया गया था। यह Ripe watermelon signs में सबसे प्रमुख है।वेबिंग (Webbing) का गणित
क्या आपने तरबूज पर भूरे रंग के मकड़ी के जाले जैसे निशान देखे हैं? इन्हें Watermelon webbing pattern कहा जाता है। ये निशान इस बात का सबूत हैं कि मधुमक्खियों ने फूल का परागण (Pollination) कितनी बार किया है। ये निशान जितने ज़्यादा होंगे, तरबूज उतना ही मीठा होगा।Next Story