Holi 2026: घर की दीवारों पर लग गया होली का रंग? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ

होली खुशियों और उमंग से भरा होता है। हर तरफ रंगो की बौछार देखने को मिलती है। लोग एक दूसरे पर जमकर रंग डालते हैं।उस समय होली के रंग हटाए कैसे, इस बारे में उस समय किसी का ध्यान नहीं जाता है। मजा तो बहुत आता है लेकिन बाद में परेशानियो का सामना करना पड़ता हैं। चेहरे से रंग निकालना लोग कर लेते हैं। लेकिन दीवारों से रंग निकालना इतना आसान नही होता।
Hero Image


दीवारों पर लगे दाग

दीवारों पर लगा रंग बहुत खराब दिखता है, ये रंग दीवारों को इतना गंदा कर देता है कि इसे छुड़ाना मुश्किल लगता है। इतनी जल्दी दोबारा पेंट कराना मुमकिन नहीं होता है। कई बार ये रंग इतने गहरे होते हैं कि साधारण पानी से साफ नहीं होते हैं। खासकर तेल वाले रंग अपने पक्के निशान छोड़ जाते हैं।

घरेलू उपायों से घर की सफाई

रंगों की वजह से घर की खूबसूरती कम होने लगती है। अगर दीवारों पर रंग लग गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इन दागों को हटाया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि इन तरीकों से दीवार का पेंट खराब नहीं होता है। आइए कुछ असरदार तरीके जानते हैं जिससे सफाई करना आसान हो जाएगा।


बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दीवारों पर लगे रंग को साफ किया जा सकता है। दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा लेना होगा। इसमें थोड़ा सा साफ पानी मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें। जहां दीवार पर रंग लगा है, वहां पेस्ट को लगा दें। पेस्ट लगाने के बाद उस जगह को बिल्कुल हल्के हाथों से रगड़ना है।

दीवार पोंछने का सही तरीका

पेस्ट लगाने के बाद उसे दस मिनट के लिए दीवार पर ऐसे ही छोड़ दें। दस मिनट बाद एक गीला कपड़ा लें। इस गीले कपड़े से उस दाग वाली जगह को अच्छी तरह पोंछ लें। ऐसा करने से हल्के रंग के दाग आसानी से निकल जाते हैं। इससे दीवार के पेंट पर बुरा असर नहीं पड़ता है और चमक बनी रहती है।