High Protein Iftar Food: इफ्तार में खाना छोड़ें समोसे पकौड़े और रोजे के बाद ताकत के लिए बनाएं ये 5 हाई प्रोटीन डिश
रमजान का महीना इबादत, रोजा रखने और सब्र का होता है। दिनभर रोजा रखने के बाद जब इफ्तार का वक्त आता है, तो शरीर को सुकून देने वाले खाने की जरूरत होती है। आमतौर पर देखा जाता है कि इफ्तार की थाली में पकौड़े, समोसे, ब्रेड रोल, फ्राइड आइटम्स और कई तरह की मीठी चीजें ज्यादा होती हैं। इन चीजों को खाने से स्वाद तो मिलता है लेकिन तली होने की वजह से ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। रमजान के दौरान अगर इफ्तार में बहुत ज्यादा ऑयली और कार्बोहाइड्रेट से भरी चीजें खाई जाएं, तो थकान, गैस, एसिडिटी, वजन बढ़ना और सुस्ती जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में कुछ अच्छे हेल्दी ऑप्शन की तरफ बढ़ा जा सकता है। रोज-रोज इफ्तारी में तला भुना खाकर लोग अक्सर थक जाते हैं। इसलिए यहां कुछ बेहतरीन High protein iftar food की रेसिपी बताई जा रही हैं, जो स्वाद भी देंगी और पेट के साथ-साथ पूरी सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होंगी।
चिकन कीमा मूंग दाल चिल्ला
चिकन कीमा मूंग दाल चिल्ला रैप इफ्तार के लिए बेहतरीन आइटम है। ये डिश देखने में बिल्कुल फैंसी लगती है, खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सर में पीसा जाता है। इसके बाद चिकन लेकर उसे भी मिक्सर में दरदरा पीस कर कीमा बना लिया जाता है। फिर चिकन कीमा को मसालों के साथ अच्छी तरह पकाया जाता है। इसके बाद मूंग दाल का चिल्ला बनाकर उसके ऊपर से चिकन कीमा की स्टफिंग रखी जाती है। इस तरह हाई प्रोटीन रैप तैयार हो जाता है।ग्रीक योगर्ट प्रोटीन बाउल
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन बाउल बनाना काफी आसान है, और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्रोटीन पाउडर लेकर उसे दही में अच्छी तरह मिला दिया जाता है। उसके बाद ऊपर से पसंद के फ्रूट्स, नट्स और सीड्स डालकर इसे गार्निश किया जाता है। इसे हल्का सा ठंडा करके एंजॉय किया जा सकता है। इस बाउल में कम कैलोरी और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है।ओट्स एग ऑमलेट
ऑमलेट तो इफ्तार में बहुत खाया जाता है। लेकिन इस बार ओट्स एग ऑमलेट की रेसिपी ट्राई की जा सकती है, जो पूरी तरह से प्रोटीन रिच है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में ओट्स, अंडा और कुछ सब्जियां मिलाई जाती हैं। फिर एक अलग तवे पर ऑमलेट बनाया जाता है। ऑमलेट के ऊपर ओट्स वाली स्टफिंग एड की जाती है। इसे ताजी हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।चिया फ्रूट्स पुडिंग
चिया पुडिंग के लिए दूध में चिया सीड्स को भिगोकर रखा जाता है। इसमें थोड़ा सा प्रोटीन पाउडर भी मिलाया जाता है। इसे तीन से चार घंटे के लिए फ्रिज में रखकर अच्छी तरह स्टोर किया जाता है। इफ्तार से कुछ देर पहले इसे बाहर निकालकर ऊपर से पसंद के फ्रूट्स, नट्स और सीड्स डालकर गार्निश किया जा सकता है। ये मीठे की कमी भी पूरी करता है।चिकन एवोकाडो बाउल
चिकन एवोकाडो बाउल बनाने के लिए सबसे पहले बोनलेस चिकन लेकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए जाते हैं। फिर एक पैन में बटर या ऑयल डालकर चिकन को कुछ मसालों के साथ अच्छी तरह पकाया जाता है। दूसरी तरफ एक बाउल में एवोकाडो की स्लाइस, किनोआ और कुछ ताजी सब्जियां सजाई जाती हैं। इसके ऊपर से पका हुआ चिकन डाला जाता है। आखिर में ऊपर से धनिया पत्ती, चिल्ली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और चाट मसाला छिड़क कर सर्व किया जाता है।Next Story