Indian Passport Ranking: अब एक और देश की वीजा-मुक्त यात्रा कर सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में सुधार

देश-दुनिया के अलग-अलग कोनों को एक्सप्लोर करना भारतीयों को हमेशा से पसंद रहा है। हाल ही में फरवरी 2026 की 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स' रैंकिंग जारी हुई है, जिसमें भारतीय पासपोर्ट ने लंबी छलांग लगाते हुए 75वां स्थान हासिल किया है। इस नई रैंकिंग के साथ ही अब भारतीय नागरिकों के लिए एक और देश की यात्रा बिना वीजा के करना संभव हो गया है। जनवरी 2026 में जहां 55 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इस लिस्ट में जो नया नाम जुड़ा है, वह है पश्चिम अफ्रीकी देश 'द गांबिया'।
Hero Image