Indoor Plant Care Mistakes: अगर आपके घर में भी जल्दी सूख जाते हैं पौधे तो, आज ही सुधारे ये गलतियां
आजकल लोगों के बीच घरों में इंडोर प्लांट्स लगाने का शौक काफी बढ़ गया है। हरे-भरे पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता में बडाते हैं, बल्कि घर में रहने वालों को साफ और ताजी हवा भी देते हैं। घर का कोई भी कोना हो, चाहे वो बैठने का कमरा हो, सोने का कमरा हो या फिर काम करने की मेज, हर जगह ये पौधे एक अलग ही ताजगी और कुदरती अहसास लेकर आते हैं। लोग इन्हें बड़े शौक से अपने घर ले तो आते हैं, पर कुछ ही समय बाद पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या पौधा पूरी तरह मुरझा जाता है।
पौधों के खराब होने की वजह
जब कोई पौधा सूखने लगता है, तो लोगों को लगता है कि शायद उनके घर का वातावरण उस पौधे के लिए सही नहीं है। लेकिन असल में वजह कुछ और ही होती है। इंडोर प्लांट के खराब होने की सबसे बड़ी वजह देखभाल के तरीके में होने वाली कुछ आम गलतियां हैं। अनजाने में लोग रोज कुछ ऐसी चीजें कर रहे होते हैं जो पौधों की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप चाहते है कि आपके घर के पौधे लंबे समय तक सुंदर और स्वस्थ रहें, तो आपको इन गलतियों के बारे में पता होना चाहिए।पानी देने में सावधानी
इंडोर प्लांट्स के खराब होने की सबसे बड़ी वजह प्लांट्स को जरूरत से ज्यादा पानी देना है। बहुत से लोगों को लगता है कि पौधों को रोज पानी देना बहुत जरूरी है। लेकिन सच तो ये है कि हर पौधे की पानी की जरूरत अलग-अलग होती है। जब कोई बिना देखे लगातार पौधे को पानी देता रहता है, तो गमले की मिट्टी हर वक्त गीली रहती है। इससे पौधे की जड़ों में सड़न पैदा होने लगती है और नतीजा ये होता है कि पौधा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।Next Story