एक बार खा लीं ये 5 मिठाइयां, फिर भूल नहीं पाएंगे जम्मू-कश्मीर का स्वाद

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू-कश्मीर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के लाजवाब खाने के लिए भी जाना जाता है। खासकर यहां की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि जो भी एक बार खा ले, वो उसे कभी नहीं भूल पाता।
Hero Image


अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 मिठाइयों को ज़रूर चखें। ये मिठाइयां आपके सफर को और भी खास बना देंगी।

1. जाफरानी फिरनी

यह एक क्रीमी और स्वादिष्ट मिठाई है, जो देखने में खीर जैसी लगती है लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग और खास होता है। इसे चावल, चीनी, गुलाब जल, इलायची और केसर से तैयार किया जाता है। केसर की खुशबू और इसका हल्का मीठा स्वाद इसे बेहद खास बनाते हैं। कश्मीर में किसी भी खास मौके पर यह मिठाई ज़रूर बनाई जाती है।


2. अखरोट बर्फी

यह बर्फी खासतौर पर पिसे हुए अखरोट, घी और चीनी से बनाई जाती है। स्वाद में यह बहुत ही लाजवाब होती है और साथ ही इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। ठंड के मौसम में यह मिठाई शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है।

3. शीरमाल

यह एक मीठी रोटी जैसी होती है जिसमें केसर और दूध की खुशबू बस जाती है। इसे खाने पर हर बाइट में मिठास और सॉफ्टनेस का एहसास होता है। यह सिर्फ मिठाई नहीं, एक तरह से कश्मीरी कल्चर का हिस्सा है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।


4. शुफ्ता

शुफ्ता कश्मीर की सबसे खास और ट्रेडिशनल मिठाई मानी जाती है। इसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, घी, चीनी और इलायची का ज़बरदस्त मिक्स होता है। इसे खाने पर हर बाइट में रिचनेस और मिठास दोनों महसूस होती है।

5. सुंड पंजीरी

यह जम्मू क्षेत्र की स्पेशल मिठाई है जो खास मौके पर बनाई जाती है। इसमें गेहूं का आटा, बादाम, काजू, नारियल, गुलाब की पंखुड़ियां, खरबूजे के बीज और इलायची डाली जाती है। यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

तो अगली बार जब भी आप जम्मू-कश्मीर जाएं, तो वहां की खूबसूरती के साथ-साथ इन मिठाइयों का स्वाद लेना न भूलें। यकीन मानिए, ये स्वाद आपके दिल और ज़ुबान पर लंबे समय तक बना रहेगा।