General Knowledge- एक ऐसा शहर जहां नहीं हैं एक भी सड़क, आइए जानें इसके बारे में

Newspoint

दोस्तो आज एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सड़कों की जरूरत होती हैं, लेकिन क्या आपने कल्पना की हैं कि ये सड़कें ना हो तो कैसा हैं, जी हॉ दुनिया में एक ऐसा शहर जहां एक भी सड़क नहीं हैं, हम बात कर रहे हैं, इटली के वेनिस की, यहां शहर के ऐतिहासिक हिस्से में आपको सामान्य सड़कों पर दौड़ती कारें नहीं, बल्कि पानी की नहरें, पैदल रास्ते और खूबसूरत पुल नजर आते हैं।

Newspoint

Venice क्यों है इतना खास

Hero Image
?

नहरों का शहर: वेनिस कई छोटे-छोटे द्वीपों पर बसा हुआ है और यहां नहरों का विस्तृत नेटवर्क मौजूद है।

पानी पर होता है सफर: शहर के कई हिस्सों में आने-जाने के लिए नावों और अन्य जल परिवहन का इस्तेमाल किया जाता है।

गोंडोला की खास पहचान: वेनिस की पारंपरिक गोंडोला नावें दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

पैदल रास्तों का नेटवर्क: शहर में कई संकरी गलियां और पैदल चलने वाले रास्ते हैं, जिनसे लोग एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते हैं।

पुलों की अहम भूमिका:

नहरों को पार करने के लिए जगह-जगह पैदल पुल बनाए गए हैं। इन्हीं के जरिए लोग शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचते हैं।

कारों का सामान्य ट्रैफिक नहीं: वेनिस के ऐतिहासिक हिस्से में सामान्य शहरों जैसी कारों और सड़कों पर चलने वाले ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं है।

पर्यटकों के लिए खास अनुभव: नहरों, गोंडोला, पुराने भवनों और पैदल रास्तों की वजह से वेनिस का शहरी अनुभव दुनिया के दूसरे शहरों से काफी अलग दिखाई देता है।

Newspoint

पानी और पैदल रास्तों से जुड़ा शहर

वेनिस की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां शहर का जीवन पानी और पैदल आवाजाही के आसपास विकसित हुआ है। जहां दूसरे शहरों में सड़कें परिवहन का मुख्य माध्यम हैं, वहीं वेनिस के ऐतिहासिक हिस्से में नहरें, नावें, गलियां और पुल रोजमर्रा की आवाजाही का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।