Kaju Pista Roll Recipe: घर पर बनाएं 2 हजार रुपये किलो वाली मिठाई, बेहद आसान है तरीका

Newspoint
बाजार में मिलने वाली काजू, पिस्ता और बादाम की मिठाइयां अक्सर बहुत महंगी होती हैं। खास तौर पर काजू पिस्ता रोल जैसी मिठाइयों की कीमत 2 हजार रुपये किलो तक होती है। इतनी महंगी होने के बावजूद कई बार इन मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है। मावा और खोए की मिठाइयां तो 500 से 800 रुपये किलो मिल जाती हैं, लेकिन ड्राई फ्रूट्स वाली मिठाइयां जेब पर भारी पड़ती हैं। अगर किसी को मिठाई खाने का शौक है और वो बाजार की मिलावट से बचना चाहता है, तो घर पर ही काजू पिस्ता रोल बनाना एक बहुत अच्छा रास्ता है।
Hero Image


इस मिठाई की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए मावा की जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, इसे पकाने के लिए गैस या चूल्हे की भी जरूरत नहीं होती। बिना आग जलाए सिर्फ कुछ ही मिनटों में ये स्वादिष्ट मिठाई बनकर तैयार हो जाती है। ये मिठाई काफी दिनों तक खराब भी नहीं होती, इसलिए इसे बनाकर रखा जा सकता है।

मखाने और काजू की तैयारी

मिठाई बनाने की शुरुआत मखाने और काजू से होती है। जब भी काजू पिस्ता रोल बनाया जाता है, तो उसमें मखाने डालना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले 2 कप मखाने लेऔर उन्हें अच्छी तरह से भून ले। मखाने भूनते समय उसमें थोड़ा सा घी मिला लेना अच्छा रहता है। घी की वजह से मखाने अंदर तक अच्छी तरह भून जाते हैं और कुरकुरे हो जाते हैं। इसके बाद 1 कप काजू ले। अब भुने हुए मखाने और काजू को एक साथ मिक्सी के जार में डाल कर उन्हें पीस ले।

बारीक पाउडर बनाना

मखाने और काजू को पीसते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका बिल्कुल बारीक पाउडर बन जाए। पीसने के बाद इसे चेक कर लेना चाहिए। अगर इसमें मोटे टुकड़े रह गए हों, तो इस पाउडर को किसी छन्नी से छान ले, छानने से मोटे टुकड़े अलग हो जाएंगे। इन मोटे टुकड़ों को दोबारा मिक्सी में डालकर पीसा जा सकता है। इसके बाद चीनी पीसने की बारी आती है। मिक्सी में करीब 1 बड़ा कप चीनी और 2-3 छीलकर हरी इलायची डाल दे ।इन्हें भी बारीक पाउडर की तरह पीस लेना चाहिए। चीनी पीसने के बाद उसे निकालकर अलग रख दे। इसी तरह करीब 1 कप पिस्ता भी मिक्सी में डालकर बिल्कुल बारीक पाउडर जैसा पीस ले।

आटा तैयार करना

अब मिठाई का मिश्रण तैयार करने के लिए एक बड़ा बर्तन या बाउल ले। इस बाउल में पिसी हुई चीनी और काजू-मखाने का तैयार किया हुआ पाउडर डाल दे। इसके बाद इसमें 1 कप से थोड़ा ज्यादा मिल्क पाउडर मिला दे और इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद दूध की मदद से इसे आटे की तरह गूंथ ले। जब काजू और मखाने का ये आटा अच्छी तरह सेट हो जाए, तो इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख देना चाहिए।

पिस्ता की भरावन तैयार करना

अगले स्टेप में पिस्ता का मिश्रण तैयार किया जाता है। मिक्सी में पिस्ता डालकर उसे पाउडर जैसा बना ले। जो काजू का आटा पहले तैयार किया गया था, उसमें से एक चौथाई हिस्सा अलग निकाल ले। इस अलग निकाले गए हिस्से में पिसे हुए पिस्ता का पाउडर मिला दे। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा हरा फूड कलर भी मिक्स कर ले। इसे काजू वाले आटे के साथ मिलाकर खूब अच्छी तरह से मिक्स कर लेना चाहिए ताकि रंग और स्वाद एकसार हो जाए।

रोल बनाने का तरीका

अब मिठाई को रोल की शक्ल देनी होती है। इसके लिए सफेद वाले काजू और मखाने का सादे आटे के मिश्रण की 2-3 बड़ी लोई बना ले। इस लोई को हल्का सा रोल करे और थोड़ा बेलकर बढ़ा ले। इसके बाद पिस्ता वाले हरे आटे से भी छोटे-छोटे रोल बना ले। अब सफेद वाले आटे से तैयार किए गए रोल के बीच में पिस्ता वाला हरा रोल रखना दे। इसके बाद सफेद रोल को मोड़कर पिस्ता वाले रोल को अंदर बंद कर दे और फिर से इसे रोल कर दे। अपनी पसंद के हिसाब से इस रोल को मोटा या पतला रखा जा सकता है।

सजावट और कटिंग

इसी तरह सारे रोल तैयार करके बटर पेपर पर रखे। सजावट के लिए इनके ऊपर चांदी का वर्क लगाया जा सकता है। इसके बाद इन्हें थोड़ी देर के लिए पंखे की हवा में रख दे ताकि ये अच्छे से सेट हो जाएं। जब ये सेट हो जाएं, तो इन्हें अपनी पसंद की लंबाई के हिसाब से चाकू से काट ले।

परोसने के लिए तैयार

अब स्वादिष्ट और कीमती दिखने वाले काजू मखाना पिस्ता रोल बनकर पूरी तरह तैयार हैं। ये मिठाई खाने में बाजार से कहीं ज्यादा टेस्टी लगती है। इसे घर आए मेहमानों को परोसा जा सकता है। त्योहारों के मौके पर इसे बनाकर खाया जा सकता है और परिवार को बाजार की मिलावट वाली मिठाइयों से बचाया जा सकता है।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint