हर महीने किचन पर खर्च हो रहे ज्यादा पैसे? ये टिप्स आएंगे काम

बढ़ती महंगाई के दौर में हर परिवार की सबसे बड़ी फिक्र घर का किचन बजट होता है। आटा, दाल, तेल, सब्जियां और दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर सही तरीके से योजना बनाकर खरीदारी की जाए और कुछ अच्छी आदतें अपनाई जाएं, तो हर महीने किचन के खर्च में अच्छी-खासी बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके।
Hero Image


खरीदारी से पहले बनाएं लिस्ट


राशन खरीदने जाने से पहले जरूरी सामान की लिस्ट जरूर तैयार करें। बिना लिस्ट के खरीदारी करने पर अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं, जिससे खर्च बढ़ जाता है। पहले से लिस्ट बनाने से फिजूलखर्ची से बचा जा सकता है।


महीने का राशन एक साथ खरीदें


आटा, चावल, दाल, चीनी और मसालों जैसी लंबे समय तक चलने वाली चीजें महीने की शुरुआत में एक साथ खरीदना फायदेमंद हो सकता है। कई दुकानों और होलसेल मार्केट में थोक खरीदारी पर कम कीमत मिल जाती है।

मौसमी फल और सब्जियां खरीदें


सीजन में मिलने वाले फल और सब्जियां आमतौर पर सस्ती और ताजी होती हैं। ऑफ-सीजन सब्जियां और फल महंगे भी होते हैं और कई बार उनकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं होती। इसलिए मौसम के अनुसार खरीदारी करना बजट और सेहत, दोनों के लिए बेहतर है।