Kitchen Cleaning Tips: किचन स्लैब को चमकाने के आसान टिप्स, 1 रुपए में पाएं शानदार रिजल्ट
क्या आपको भी किचन का गंदा स्लैब साफ करना काफी ज्यादा मुश्किल लगता है? अगर ऐसा है, तो आज एक ऐसे तरीके के बारे में बताया जा रहा है जिससे परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। इस आसान तरीके की मदद से चुटकियों में किचन का गंदा स्लैब पूरी तरह से साफ हो जाएगा। कई बार स्लैब को चमकाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। बिना किसी परेशानी के स्लैब को चकाचक किया जा सकता है।
महंगे लिक्विड की जरूरत नहीं
स्लैब पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए बाजार से कई तरह के महंगे लिक्विड क्लींजर लाने पड़ते हैं। लेकिन अब इन महंगे क्लींजर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। महज एक रुपए का खर्च आएगा और सारा काम आसानी से हो जाएगा। एक रुपए का शैंपू का पाउच किचन के स्लैब को एकदम चकाचक साफ कर सकता है। ये तरीका बहुत ही आसान है और इससे पैसे भी बचते हैं।सूती कपड़े का इस्तेमाल
किचन के स्लैब को साफ करने के लिए सिर्फ एक रुपए के शैंपू के पाउच की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक सूती कपड़ा लेना होगा। अब इस सूती कपड़े में थोड़ा सा शैंपू निकाल लें। इसके बाद इस कपड़े को पानी से थोड़ा सा गीला कर लें। अब इसी गीले कपड़े से किचन के स्लैब को अच्छी तरह से रगड़ना है। ऐसा करने से आसानी से किचन स्लैब पर लगे सारे जिद्दी और चिकने दाग साफ हो जाएंगे।You may also like
- दही में भिगी सूजी में हरी मटर का पेस्ट मिलाने से क्या होता है? दीपिका कुंडलवाल ने बताई स्वादिष्ट अप्पे की रेसिपी
- ग्लास स्किन पाने के लिए कोरियन स्किनकेयर के आसान टिप्स
- 'धुरंधर' में रणवीर की बहन बनी पंजाबी कुड़ी को देखा? जिसकी खूबसूरती में खोए सब, सादगी और स्टाइल में है बेस्ट
- हैरी पॉटर' का पहला लुक आउट! हॉगवर्ट्स की आइकॉनिक तस्वीर सामने
- बेंगलुरु में महिला हिस्ट्री-शीटर पर पुलिसकर्मी का 'सेक्सी' कमेंट, मामला गरम









