अब हरा धनिया हफ्तों तक रहेगा फ्रेश, बस फॉलो करें ये आसान ट्रिक्स
गर्मी का मौसम शुरू होते ही सब्जियों को संभालना एक बड़ा टास्क बन जाता है। खासकर हरा धनिया, जो अगर ठीक से न रखा जाए तो एक रात में ही मुरझा जाता है। ऐसे में बार-बार बाजार जाकर धनिया खरीदना पड़ता है, जो ना सिर्फ झंझट भरा है बल्कि खर्चा भी बढ़ाता है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आसान से नुस्खे आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इन ट्रिक्स को अपनाकर आप हरा धनिया हफ्तों तक फ्रेश और हरा-भरा रख सकते हैं।
1. पानी में रखें (लेकिन सही तरीका अपनाएं)
जब भी आप ज्यादा मात्रा में हरा धनिया लाएं, तो उसकी जड़ों को हल्के पानी में डुबो दें। ध्यान रखें कि सिर्फ जड़ें पानी में रहें, पत्तियां नहीं। पत्तियां अगर गीली हुईं तो जल्दी सड़ सकती हैं। हर रोज पानी बदलते रहें ताकि ताजगी बनी रहे।
2. कागज में लपेट कर रखें
धनिये को सुखने से बचाने के लिए सबसे आसान तरीका है उसे किचन पेपर या किसी पुराने अखबार में लपेटना। फिर उसे एयरटाइट डिब्बे या पॉलीथिन बैग में रखकर फ्रिज में रख दें। पेपर नमी सोख लेगा और धनिया लंबे समय तक ताजा रहेगा।
3. हल्के गीले कपड़े में रखें
अगर पेपर नहीं है तो सूती कपड़ा लें, उसे हल्का सा गीला करें और उसमें धनिया लपेट दें। फिर इस कपड़े को एक कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखें। बीच-बीच में कपड़े को थोड़ा नम करते रहें।
4. फ्रीजर में जमा दें
एक और शानदार तरीका है धनिये को बर्फ की तरह जमा देना। इसके लिए धनिया को बारीक काटें, बर्फ की ट्रे में डालें और थोड़ा पानी डालकर फ्रीजर में रख दें। जब भी जरूरत हो, एक क्यूब निकाल लें और इस्तेमाल करें।
5. वैक्यूम सील करके रखे
अगर आपके पास वैक्यूम सील मशीन है, तो आप धनिया को वैक्यूम सील करके फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। इससे नमी और हवा बाहर रहेगी और धनिया हफ्तों तक फ्रेश रहेगा।
अब जब आपके पास हरे धनिये को लंबे समय तक ताजा रखने के इतने आसान नुस्खे हैं, तो उसे खराब होने मत दीजिएगा। बस अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी तरीका अपनाएं और धनिया को कई हफ्तों तक इस्तेमाल में लाएं – वो भी बिना सूखे, बिना खराब हुए।

You may also like
- सेल्फी लेते समय हिल जाता है फोन तो अपनाएं कैमरे की ये छोटी-सी ट्रिक, आपके काम को बना देगी आसान
- हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है दही, स्टडी में सामने आई अहम बात
- कंबल खींचने से लेकर रिमोट छीनने तक, शादीशुदा जिंदगी की ये 7 लड़ाइयां लगभग हर घर में होती हैं
- LPG, CNG,prices today (September 22): गैस सिलेंडर भरवाने से पहले आप भी जान लें आज की कीमत
- Petro-Diesel Price: देशभर में 22 सितंबर को कितने हैं पेट्रोल और डीजल के रेट, क्लिक कर जान लें