सुबह के नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाएं इन 5 आसान कीवी रेसिपीज़ से

कीवी न सिर्फ स्वाद में खट्टा-मीठा मज़ेदार होता है, बल्कि इसमें विटामिन-C, विटामिन-E, पोटैशियम और फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। सुबह का नाश्ता अगर सेहतमंद और एनर्जी से भरपूर हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। चलिए जानते हैं कुछ आसान कीवी रेसिपीज़, जो आपके नाश्ते को बनाएंगी खास और हेल्दी।
Hero Image


कीवी और योगर्ट का परफेट


सबसे पहले एक गिलास में ताजे दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें शहद मिला लें। अब इसमें बारीक कटे कीवी के टुकड़े डालें और ऊपर से ग्रेनोला या सूखे मेवे छिड़क दें। परफेट को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा परोसें। यह रेसिपी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है, जो सुबह फ्रेशनेस भी देता है।

कीवी स्मूदी


ब्लेंडर में कुछ पके हुए कीवी, एक केला, थोड़ा पालक, एक कप नारियल पानी और शहद डालें। सभी को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूदी गाढ़ी और क्रीमी न हो जाए। ग्लास में डालकर तुरंत सर्व करें। यह हेल्दी स्मूदी सुबह की शुरूआत के लिए परफेक्ट है और एनर्जी से भरपूर रखती है।


कीवी चिया पुडिंग


रात में एक जार में नारियल पानी या दूध में दो चम्मच चिया सीड्स डालकर मिक्स करें और फ्रिज में रख दें। सुबह इस जार को निकालकर ऊपर से ताजे कटे कीवी के टुकड़े और थोड़ा शहद डालें। यह ठंडी-ठंडी पुडिंग पेट के लिए हल्की, स्वाद में मज़ेदार और फाइबर से भरपूर होती है।

टोस्ट विद कीवी ट्विस्ट


ब्रेड स्लाइस पर हल्का सा मक्खन लगाएं और उस पर ताजे कीवी के टुकड़े फैलाएं। अब इसे टोस्टर में तब तक ग्रिल करें जब तक ब्रेड हल्की सुनहरी न हो जाए। ऊपर से थोड़ा शहद डालें और गरमागरम परोसें। यह क्रिस्पी टोस्ट बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आएगा।


कीवी ओटमील


ओट्स को दूध या पानी में अच्छी तरह से पका लें। पकने के बाद इसमें कीवी के टुकड़े और थोड़ा शहद मिलाएं। ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और गर्मागरम सर्व करें। यह हेल्दी ओटमील सुबह के नाश्ते में लंबे समय तक पेट भरा रखता है और दिनभर ताजगी भी देता है।

इन आसान रेसिपीज़ को ज़रूर आज़माएं और अपने नाश्ते को बनाएं टेस्टी और हेल्दी!