Explainer: Love Marriage या Arrange Marriage? गलत फैसला कर सकता है जिंदगी बर्बाद

भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का साथ रहने का फैसला नहीं होता, बल्कि दो परिवारों का मिलन भी होता है। ऐसे में बदलते दौर में लोगों के मन में सवाल रहता है कि Love Marriage बेहतर है या Arrange Marriage। पहले जहां ज्यादातर शादियां परिवारों द्वारा तय की जाती थीं, लेकिन आज शिक्षा, करियर, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने युवाओं को अपने Life Partner चुनने की ज्यादा आजादी दी है। हालांकि, तलाक की बढ़ती घटनाओं और शादीशुदा जोड़ों के बीच बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं की वजह से ज्यादातर युवा शादी को लेकर संदेह में रहते हैं।
Hero Image


Arrange Marriage Vs Love Marriage


Arrange Marriage वो शादी है, जिसमें Life Partner का चुनाव खास तौर पर परिवार के द्वारा किया जाता है। परिवार दोनों पक्षों की शिक्षा, करियर, आर्थिक स्थिति, सामाजिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक मूल्यों को ध्यान में रखकर रिश्ता तय करते हैं। भारत में आज भी बड़ी संख्या में शादियां इसी तरीके से होती हैं।

Love Marriage वो शादी है, जिसमें दो लोग एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद आपसी सहमति से शादी का फैसला लेते हैं। इस तरह के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव पहले से विकसित हो चुका होता है और दोनों साथी एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, आदतें और Life Style को जानते हैं।



Arrange Marriage के फायदे


Arrange Marriage का सबसे बड़ा फायदा परिवार का साथ माना जाता है। शादी के बाद किसी भी परेशानी या चुनौती की स्थिति में दोनों परिवार साथ खड़े रहते हैं। इसके साथ ही, परिवार पहले से ही कई अहम चीजों की जांच-पड़ताल कर लेते हैं, जिससे रिश्ते में मजबूती बने रहने की संभावना बढ़ जाती है।


Love Marriage के फायदे


Love Marriage में आपसी समझ और विश्वास अक्सर मजबूत होता है, क्योंकि दोनों लोग पहले से एक-दूसरे के साथ वक्त बिता चुके होते हैं। ऐसे रिश्तों में Life Style, Hobbies और भविष्य की योजनाओं को लेकर बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है। साथ ही, इसमें व्यक्ति को अपनी पसंद के हिसाब से Life Partner चुनने की आजादी मिलती है।