Monsoon Diet Tips: मानसून में बीमारियों से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 कम कैलोरी वाले फल
बारिश का मौसम हमें चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, लेकिन इस मौसम में पेट के इन्फेक्शन, पानी से होने वाली बीमारियां और मौसमी सर्दी-खांसी का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए मानसून के दौरान एक हेल्दी और साफ-सुथरी डाइट लेना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस मौसम में ताजे और मौसमी फलों को तरजीह देने की सलाह देते हैं। ये फल कैलोरी में कम, विटामिन से भरपूर और पचाने में बहुत आसान होते हैं। इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ ये वजन को कंट्रोल करने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करते हैं।
Next Story