रोज की ये छोटी गलतियां जल्दी खत्म कर देती हैं गैस सिलेंडर, जानिए बचत के आसान उपाय
आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच हर परिवार चाहता है कि घर का बजट कंट्रोल रहे। हर महीने किचन खर्च का बड़ा हिस्सा रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) में चला जाता है। कई बार ऐसा लगता है कि सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, जबकि इसकी वजह कुछ छोटी-छोटी गलत आदतें भी हो सकती हैं। अगर आप कुछ आसान टिप्स अपनाएं, तो गैस सिलेंडर पहले के मुकाबले ज्यादा दिनों तक चल सकता है और हर महीने अच्छी-खासी बचत भी हो सकती है।
गैस जलाने से पहले सभी सब्जियां काट लें, मसाले और जरूरी सामान तैयार रखें। कई लोग गैस जलाकर ही तैयारी शुरू कर देते हैं, जिससे बिना जरूरत गैस खर्च होती रहती है। पहले से तैयारी करने से खाना जल्दी बनता है और गैस की खपत कम होती है।
हमेशा बर्तन के आकार के अनुसार ही बर्नर का चुनाव करें। बहुत छोटे बर्तन को बड़े बर्नर पर रखने या बड़े बर्तन को छोटे बर्नर पर रखने से गैस की खपत बढ़ सकती है। इसके अलावा, फ्लैट तले वाले बर्तन जल्दी गर्म होते हैं, जिससे गैस की बचत होती है।
खाना बनाने से पहले करें पूरी तैयारी
गैस जलाने से पहले सभी सब्जियां काट लें, मसाले और जरूरी सामान तैयार रखें। कई लोग गैस जलाकर ही तैयारी शुरू कर देते हैं, जिससे बिना जरूरत गैस खर्च होती रहती है। पहले से तैयारी करने से खाना जल्दी बनता है और गैस की खपत कम होती है।
सही बर्तन का करें इस्तेमाल

Next Story