बादाम का तेल: मेकअप हटाने का नेचुरल और आसान तरीका
महिलाओं को मेकअप लगाना बहुत पसंद होता है, खासकर जब पार्टी या फंक्शन हो। लेकिन अक्सर देखा गया है कि जब वो थक कर घर लौटती हैं, तो मेकअप हटाना भूल जाती हैं या आलस के चलते बिना चेहरा साफ किए ही सो जाती हैं। इससे स्किन को काफी नुकसान हो सकता है। स्किन पर जमा मेकअप पोर्स को ब्लॉक करता है, जिससे मुहांसे, एलर्जी या ड्रायनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो अब से ये गलती न करें। हम आपको बता रहे हैं एक आसान घरेलू उपाय – बादाम का तेल, जिससे आप अपना मेकअप हटा सकती हैं, वो भी बिना किसी केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए।
क्यों फायदेमंद है बादाम का तेल?
बादाम के तेल में होता है विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स, और एसेंशियल फैटी एसिड। ये स्किन को ना सिर्फ क्लीन करता है, बल्कि उसे नरिश भी करता है। हर स्किन टाइप – चाहे वो ऑयली हो, ड्राय हो या सेंसिटिव – इस तेल का इस्तेमाल कर सकती है। इससे स्किन हाइड्रेट, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।
कैसे करें मेकअप रिमूव?
फायदे क्या हैं?
तो अब जब भी आप पार्टी या फंक्शन से लौटें, बादाम के तेल की सिर्फ कुछ बूंदों से अपना चेहरा साफ करें। ये आसान तरीका ना सिर्फ मेकअप हटाएगा, बल्कि आपकी स्किन को भी बनाएगा हेल्दी और ग्लोइंग।
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए दी गई है। इसे चिकित्सक की सलाह न मानें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें। इस जानकारी की जिम्मेदारी न्यूज़प्वाइंट की नहीं होगी।

- सबसे पहले अपने हाथ धो लें ताकि स्किन पर कोई गंदगी न पहुंचे।
- अब 5 बूंद बादाम का तेल अपनी उंगलियों या कॉटन पैड पर लें।
- चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें – खासकर गाल, आंखों के पास और गर्दन पर।
- मसाज करते समय सर्कुलर मोशन में उंगलियों को घुमाएं, ताकि मेकअप अच्छे से छूट जाए।
- 2 मिनट तक मसाज के बाद किसी गीले कॉटन या साफ कपड़े से चेहरा पोंछ लें।
- इसके बाद किसी जेंटल फेस वॉश से चेहरा क्लीन करें और मॉइश्चराइज़र लगाएं।
फायदे क्या हैं?
- हार्श स्क्रब की जरूरत नहीं, स्किन को बिना रगड़े मेकअप हटता है।
- वाटरप्रूफ मेकअप भी आराम से निकल जाता है।
- स्किन में रेडनेस या इर्रिटेशन नहीं होती।
- स्किन सॉफ्ट, फ्रेश और हाइड्रेट रहती है।
- विटामिन E स्किन को प्रीमैच्योर एजिंग से बचाता है।

Next Story