बच्चों को चाहिए मीठा और आपको चाहिए हेल्दी? तो बना लो ये मखाने वाली टेस्टी खीर

भारतीय घरों में कोई भी शुभ काम या त्योहार बिना मीठे के अधूरा लगता है। चाहे कोई पूजा हो या फैमिली गेट-टुगेदर, खीर बन ही जाती है। वैसे तो चावल की खीर सबसे पॉपुलर है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो मखाने की खीर एक बेस्ट ऑप्शन है।
Hero Image


मखाने को सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। मखाने का सेवन करने से तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और ये उम्र को भी स्लो करता है। इतना ही नहीं, यह वजन घटाने वालों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

तो चलिए जानते हैं मखाने की खीर को घर पर बनाने का आसान तरीका।


मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री:

  • मखाना – आधा कप
  • दूध – 3 कप
  • घी – 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • शक्कर या शहद – स्वादानुसार
  • ड्राई फ्रूट्स – बादाम, काजू, पिस्ता (कटे हुए)

मखाने की खीर बनाने की विधि:


  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी गरम करें।
  2. अब उसमें मखानों को डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें जब तक वो क्रिस्पी न हो जाएं।
  3. अब इन मखानों को हल्का सा क्रश कर लें (पूरा पीसना नहीं है)।
  4. दूसरी ओर एक गहरे पैन में दूध उबालने के लिए रखें।
  5. जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें क्रश किए हुए मखाने डाल दें।
  6. इसके बाद कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें और दूध को लगातार चलाते रहें।
  7. जब खीर गाढ़ी होने लगे, तब उसमें इलायची पाउडर डालें और शक्कर या शहद मिलाएं।
  8. 1-2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।


अब आपकी टेस्टी और हेल्दी मखाने की खीर तैयार है। आप चाहें तो इसे गर्म भी खा सकते हैं या फ्रिज में ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं।