Face Care Tips: हर रात चेहरे पर मलाई लगाने से मिल सकते हैं ये फायदे, ड्राई स्किन और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Skin Care Routine में मलाई का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। Natural Moisturizer के तौर पर मलाई स्किन को निखारती है। अक्सर लोगों को ये नहीं पता होता कि मलाई को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की वजह से स्किन से जुड़ी कितनी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मलाई में पाए जाने वाले तमाम एलिमेंट्स ना सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दादी और नानी के जमाने से स्किन पर मलाई लगाने की सलाह दी जाती रही है। लोगों को हर रोज रात में नियम से चेहरे पर मलाई लगानी चाहिए। महज एक ही हफ्ते के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए चेहरे पर मलाई लगाने के स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Hero Image


पुराना नुस्खा

मलाई का इस्तेमाल आज का नहीं है बल्कि ये बहुत पुराना तरीका है। उस समय में लोग अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए इसी तरह की घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते थे। बाजार की चीजों की जगह ये देसी तरीका बहुत काम आता है। अगर कोई नियम से मलाई का इस्तेमाल करता है तो उसे अपनी स्किन में जल्दी ही फर्क दिखने लगता है।

रूखी स्किन को करे मॉइश्चराइज

चेहरे पर मलाई लगाने की वजह से रूखी और बेजान स्किन मॉइश्चराइज्ड रहने लगेगी। मलाई स्किन पर नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है। जिन लोगों की स्किन बेजान सी लगती है, उन लोगों को मलाई जरूर लगानी चाहिए। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग मलाई को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। मलाई में पाए जाने वाले एलिमेंट्स स्किन को हाइड्रेटेड रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। इससे स्किन की नमी बनी रहती है।