सालभर पीना चाहते हैं Mango Shake? ऐसे स्टोर करें आम
गर्मियों का मौसम आते ही बाजार आमों से सज जाते हैं। शायद ही कोई होगा जिसे आम पसंद न हों। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई आम बड़े चाव से खाता है। लेकिन जैसे ही मानसून शुरू होता है, आम का सीजन खत्म होने लगता है और फिर लोगों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अगर आप सही तरीके से आम को स्टोर कर लें, तो गर्मियां खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक इसका मजा लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, सालभर मैंगो शेक, स्मूदी और आम से बनी दूसरी चीजों का स्वाद भी लिया जा सकता है।
अगर आप आम को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो फ्रीजिंग सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले पके हुए और अच्छी क्वालिटी के आम चुनें। आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद इन टुकड़ों को एक ट्रे में अलग-अलग फैलाकर कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें। जब टुकड़े पूरी तरह जम जाएं, तो उन्हें एयरटाइट कंटेनर या फ्रीजर बैग में भरकर दोबारा फ्रीजर में रख दें। इस तरीके से आम कई महीनों तक सुरक्षित रह सकता है।
आम को फ्रीज करके रखें सुरक्षित

Next Story