Mattha Recipe: दही से घर पर बनाएं गांव जैसा असली मट्ठा, जानें रेसिपी और फायदे

गर्मियों के मौसम में गांव में लोग हर दिन सुबह उठते ही मट्ठा पीते हैं। गांव के स्टाइल में बना मट्ठा पीते ही शरीर में एक अलग ही ताजगी आ जाती है। अगर आप भी घर में मट्ठा बनाना चाहते हैं, तो मिक्सी में इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं। जैसे ही गर्मियां आती हैं, तो खाने में दही, रायता, छाछ और मट्ठा शामिल कर लेना चाहिए। इन सब चीजों से पेट और पाचन बहुत अच्छा रहता है। गर्मियों के मौसम में दही खाने से पेट को बहुत ठंडक मिलती है। वैसे दही से भी ज्यादा फायदेमंद छाछ और मट्ठा को माना जाता है। गांव में ज्यादातर लोग गर्मियों के दिनों में मट्ठा ही पीते हैं।
Hero Image


दही से बनता है मट्ठा

मट्ठा दही से तैयार होता है। लेकिन इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। मट्ठा काफी पतला होता है, जिससे इसे पचाना बहुत आसान हो जाता है। आप गांव के जैसा मट्ठा अपने घर में भी आराम से बना सकते हैं। आप सिर्फ अपनी मिक्सी का इस्तेमाल करके मट्ठा बनाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं मट्ठा बनाने का सही और आसान तरीका।

क्या होता है मट्ठा

सबसे पहले दूध से दही जमाया जाता है। दही जमने के बाद उसे लंबे समय तक मथनी से चलाकर मक्खन निकाला जाता है। इस पूरे काम के दौरान दही में पानी भी मिलाया जाता है। अब जो मक्खन निकलने के बाद पानी वाला हिस्सा बच जाता है, उसे ही मट्ठा कहते हैं।