Newspoint Logo

Mediterranean Diet Plan: क्या होती है मेडिटेरियन डाइट, क्या सच में कम करती है वजन? जानें पूरी जानकारी

आजकल लोग वजन कम करने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। कोई कीटो डाइट अपना रहा है, तो कोई लंबे समय तक भूखा रहने वाली इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहा है। इसी बीच वेट लॉस ट्रेंड में एक नया नाम सामने आया है, जिसे मेडिटेरियन डाइट कहते हैं। ये डाइट प्लान सोशल मीडिया पर आजकल छाया हुआ है। मेडिटेरियन डाइट सिर्फ वजन कम करने में मदद नहीं करती, बल्कि ये दिल की सेहत को भी अच्छा बनाती है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह हेल्थ एक्सपर्ट भी इसके बारे में काफी बातें कर रहे हैं। काफी लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या ये डाइट सच में असरदार है।

क्या है मेडिटेरियन डाइट

मेडिटेरियन डाइट कोई स्ट्रिक्ट खाने पीने का तरीका नहीं है। मेडिटेरियन डाइट प्लान को एक अच्छे लाइफस्टाइल की तरह माना जाता है। इसमें सही न्यूट्रिशन वाले खाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इसमें लोगों को ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे और अच्छे फैट को खाने में शामिल करने के लिए कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ, पैकेट वाले खाने और ज्यादा चीनी वाली चीजों से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसलिए ये जानना जरुरी हो जाता है कि क्या ये डाइट सच में वजन घटाने में मदद करती है।

खाने में क्या लें

मेडिटेरियन डाइट असल में कोई मुश्किल नियम वाली डाइट नहीं है। ये एक बहुत ही हेल्दी लाइफस्टाइल है। ये इटली, ग्रीस और स्पेन जैसे देशों के पुराने खान पान के तरीकों पर आधारित है। इस डाइट में लोगों को ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स, ऑलिव ऑयल और मछली जैसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। वहीं पैकेट वाले खाने, ज्यादा चीनी और रेड मीट को बहुत कम खाने के लिए कहा जाता है। ये डाइट बाॅड़ी को सही मात्रा में पूरा न्यूट्रिशन देती है। इससे शरीर को जरुरी विटामिन, मिनरल और अच्छे फैट मिलते हैं, जिससे की पूरी हेल्थ हमेशा अच्छी रहती है।

सेहत के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट इस डाइट को दुनिया की सबसे अच्छी डाइट्स में से एक मानते हैं। ये दिल की सेहत को बेहतर बनाती है। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। इसे अपनाने से स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, ये डाइट दिमाग की सेहत को भी सपोर्ट करती है और डिमेंशिया जैसी समस्याओं के खतरे को कम कर सकती है। इसमें मिलने वाले फैट और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सूजन को कम करते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।

वजन पर असर

रिसर्च के मुताबिक मेडिटेरियन डाइट वजन कम करने में मददगार साबित हो सकती है। लेकिन इसका फायदा तब ज्यादा होता है जब लोग इसे एक्सरसाइज और कैलोरी कंट्रोल के साथ अपनाते हैं। एक मेटा एनालिसिस के हिसाब से, इस डाइट से ओन एवरेज 2 से 4 किलो तक वजन आसानी से कम हो सकता है। अगर इसे लंबे समय तक फॉलो किया जाए तो इसके बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। एक दूसरी स्टडी में ये भी पाया गया है कि ये डाइट कम फैट वाली डाइट के मुकाबले ज्यादा अच्छे तरीके से वेट लॉस दे सकती है। इस डाइट से 12 महीनों के अंदर 4 से 10 किलो तक वजन घटाने में मदद मिलती है।

सही लाइफस्टाइल

हालाँकि ये कोई मैजिक डाइट नहीं है जिससे रातों रात वजन कम हो जाए। बल्कि इसका असर बहुत धीरे धीरे और टिकाऊ तरीके से शरीर पर दिखता है। अगर लोग इसे एक सही लाइफस्टाइल के साथ अपनाते हैं, तो ये न सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि उस घटे हुए वजन को लंबे समय तक मेंटेन करने में भी काफी सहायक साबित होती है।
Hero Image