वीकेंड को बनाएं यादगार, Micro Vacation के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें
माइक्रो वेकेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। काफी ऑफिस जाने वाले लोग हफ्ते में पांच दिन काम करके दो दिन घूमने-फिरने में लगा रहे हैं। दरअसल, आजकल ज्यादातर प्राइवेट कंपनियां कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन की छुट्टी देती हैं, जो माइक्रो वेकेशन का एक अच्छा विकल्प बन चुका है। काम के साथ घूमना-फिरना आज ज्यादातर लोगों के लिए वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने का एक जरिया बन चुका है।
माइक्रो वेकेशन क्या है?
माइक्रो वेकेशन एक तरह का शॉर्ट हॉलिडे है, जिसमें 2-3 दिन की ट्रिप शामिल होती है। इसमें लोग लंबी छुट्टियां लेने के बजाय छोटे सफर पर जाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए एक हफ्ते या उससे ज्यादा समय की छुट्टी निकालना आसान नहीं होता। ऐसे में लोग वीकेंड या कुछ दिनों की छुट्टी का इस्तेमाल करके किसी नजदीकी पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बनाते हैं।
ऋषिकेश: रोमांच और सुकून का संगम
उत्तराखंड का ऋषिकेश उन लोगों के लिए शानदार जगह है, जो नेचर, अध्यात्म और एडवेंचर का एक साथ मजा लेना चाहते हैं। यहां गंगा आरती, योग सेंटर और नदी किनारे का शांत माहौल मन को सुकून देता है। वहीं, रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग जैसी चीजें रोमांच का अनुभव कराती हैं। 2-3 दिन की ट्रिप के लिए यह एक बढ़िया डेस्टिनेशन है।
उदयपुर: झीलों और शाही विरासत का शहर
राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहां सिटी पैलेस, लेक पिछोला और जग मंदिर जैसी जगहें पर्यटकों को खास अनुभव देती हैं। अगर आप कम समय में शाही संस्कृति और खूबसूरत नजारों का मजा लेना चाहते हैं, तो उदयपुर एक बेहतरीन विकल्प है।
जयपुर: हिस्ट्री और कल्चर का अनूठा मेल
पिंक सिटी जयपुर हिस्ट्री से लगाव रखने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी जगहें यहां की शान हैं। 2-3 दिन के सफर में आप यहां के कल्चर, खाने-पीने और शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
Next Story