Glowing Skin Secrets: स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं ये नए और आसान तरीके

आज के समय में स्किन केयर के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजेशन के साथ-साथ सनस्क्रीन लगाना भी बहुत जरूरी हो गया है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि आज के माहौल में सूरज की यूवी किरणों का बुरा असर स्किन पर बहुत ज्यादा पड़ रहा है। साथ ही, लोगों का रहन-सहन और खाना-पीना भी पहले जैसा नहीं रहा। खराब लाइफस्टाइल और खाने में गड़बड़ी की वजह से चेहरे पर समय से पहले ही बुढ़ापा नजर आने लगता है। यही कारण है कि अब लोग उन चीजों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं, जो वैज्ञानिक तौर पर सही और असरदार मानी जाती हैं। लोग अब विटामिन सी सीरम से स्किन पर चमक लाना चाहते हैं, रेटिनॉल से बढ़ती उम्र के निशान कम करना चाहते हैं और ह्यालुरोनिक एसिड से स्किन में नमी बनाए रखना चाहते हैं. इसके साथ ही नियासिनामाइड जैसी चीजों से चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है।
Hero Image


बदलता ट्रेंड

बीते कुछ सालों में भारत में ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ा है। सिर्फ प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि स्किन को अच्छा रखने के लिए लोग अपने लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव कर रहे हैं। सोशल मीडिया का जमाना में लोग रील्स और वीडियो देखकर नए-नए और मॉर्डन तरीकों के बारे में पता करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं ताकि उनकी स्किन बेहतर रहे। सैलिसिलिक एसिड जैसे नए फॉर्मूले को अपनाना अब लोगों के लिए एक आम बात हो गई है।

सीरम का जादू

बाजार में आजकल कई तरह के सीरम मिलते हैं, जो न सिर्फ स्किन बल्कि बालों के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इनमें विटामिन सी सीरम सबसे ज्यादा पॉपुलर है। अलग-अलग ब्रांड्स के विटामिन सी सीरम स्किन को ग्लोइंग बनाने में बहुत मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी के अलावा और भी कई चीजें मिलाई जाती हैं। ये सीरम न सिर्फ चेहरे का रंग साफ करने में मदद करते हैं बल्कि स्किन को टाइट रखने में भी इनका बड़ा रोल होता है।


ह्यालुरोनिक एसिड

ह्यालुरोनिक एसिड स्किन में नमी को बनाए रखता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ह्यालुरोनिक एसिड के इस्तेमाल के साथ-साथ अच्छे खानपान पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। इस ब्यूटी प्रोडक्ट का सबसे बड़ा फायदा ये है कि, इसके इस्तेमाल से समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है। साथ ही ये पिगमेंटेशन जैसी परेशानियों से बचने में भी मदद करता है।

गहराई से सफाई करता है चारकोल

स्किन में जमी हुई गंदगी या डेड सेल्स को हटाने के लिए चारकोल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए चारकोल सबसे अच्छा माना जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये स्किन की डीप क्लीनिंग करता है। एक्टिवेटेड चारकोल स्किन की गहराई में जाकर वहां जमी गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और प्रदूषण के कणों को सोख लेता है। क्योंकि चारकोल तेल बनने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है, इसलिए ये स्किन को एक्ने से भी बचाता है।


सैलिसिलिक एसिड

सैलिसिलिक एसिड को एक बीटा-हाइड्रोक्सी एसिड भी कहा जाता है। इसकी मदद से स्किन पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है। यही वजह है कि जिन लोगों को एक्ने या पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है, उनके लिए ये बहुत फायदेमंद है। अगर इसके जरिए स्किन को एक्सफोलिएट किया जाए, तो डेड सेल्स आसानी से निकल जाते हैं। ये एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करके स्किन को एक मैट लुक देता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल के साथ सनस्क्रीन लगाना भी बहुत जरूरी होता है।

दूसरे नेचुरल तरीके

इन सब के अलावा टी ट्री ऑयल और राइस वाटर को भी स्किन केयर में शामिल करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। एलोवेरा और राइस वाटर को इंग्रेडिएंट्स के तौर पर इस्तेमाल करके आज कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं। हाइड्रा फेशियल और कोरियन स्किन केयर रूटीन भी आजकल भारत में काफी ट्रेंड में हैं और लोग इन्हें खूब आजमा रहे हैं।

कुल मिलाकर देखें तो अब स्किन केयर के तरीके बदल गए हैं। लोग अब सिर्फ क्रीम लगाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से सही इंग्रेडिएंट्स चुन रहे हैं। चाहे वो विटामिन सी हो, चारकोल हो या फिर एसिड बेस्ड प्रोडक्ट्स, हर कोई अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए इन मॉर्डन तरीकों को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना रहा है।