बारिश में सिर्फ अदरक वाली चाय नहीं, ट्राई करें ये 7 अलग-अलग चाय की रेसिपी

बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम चाय की तलब अपने आप बढ़ जाती है। हल्की फुहारें, ठंडी हवाएं और खिड़की के पास बैठकर चाय की चुस्कियां लेना कई लोगों के लिए किसी सुकून से कम नहीं होता। पकौड़े, समोसे और भुट्टे जैसे स्नैक्स के साथ चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि मानसून शुरू होते ही लोग अलग-अलग तरह की चाय की रेसिपी ढूंढने लगते हैं। अगर आप भी रोज एक जैसी चाय पीकर बोर हो गए हैं, तो इस मौसम में कुछ नई और टेस्टी चाय की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाएंगी बल्कि बारिश का मजा भी दोगुना कर देंगी।
Hero Image



अदरक वाली मसाला चाय


अदरक, इलायची, लौंग और दालचीनी से बनी मसाला चाय मानसून में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि बारिश के मौसम में शरीर को गर्माहट भी देती है।

तुलसी-अदरक की हर्बल चाय


अगर आप दूध वाली चाय से कुछ अलग पीना चाहते हैं, तो तुलसी और अदरक से बनी हर्बल चाय ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पानी में तुलसी के पत्ते, अदरक और थोड़ा शहद मिलाकर उबालें।


कश्मीरी कहवा


कश्मीरी कहवा एक हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है। इसमें ग्रीन टी, दालचीनी, केसर और बादाम का इस्तेमाल किया जाता है। बारिश के मौसम में यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ अलग स्वाद भी देती है।