Skin Care Routine Tips: नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए अपनी डाइट में करें ये बदलाव

Newspoint
आज के समय में हर इंसान चाहता है कि उसकी स्किन बिना किसी क्रीम या पाउडर के भी चमकती रहे। लड़का हो या लड़की, हर कोई साफ और चमकदार स्किन चाहता है। इसके लिए लोग कई बार इंटरनेट पर देखकर नए-नए तरीके और महंगे सीरम चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों का असर उल्टा भी पड़ सकता है। अगर स्किन अंदर से ठीक रहे तो चेहरा भी अपने आप चमकने लगता है। इसके लिए कुछ आसान सी आदतों को अपने जीवन में उतारना पड़ता है। ये तरीके न सिर्फ चेहरे के दाग-धब्बों को कम करते हैं बल्कि स्किन को अंदर से पोषण भी देते हैं।

पानी पीना है जरूरी

स्किन को चमकदार दिखाने के लिए सबसे जरूरी चीज है, शरीर में पानी की सही मात्रा। लोग अक्सर चेहरे पर ऊपर से मॉइस्चराइजर लगा लेते हैं, लेकिन अगर शरीर के अंदर पानी की कमी हो तो चेहरा मुरझाया हुआ और बेजान दिखने लगता है। इसलिए दिन भर में भरपूर पानी पीना चाहिए। सुबह उठते ही हल्का गरम पानी पीने से शरीर की गंदगी साफ होती है, जिसका सीधा असर चेहरे पर दिखता है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी या फिर ग्रीन टी जैसी चीजें भी शामिल कर सकते हैं।

विटामिन का रोल

स्किन को जवान और चमकदार बनाए रखने के लिए सही खाना बहुत मायने रखता है। अगर आप विटामिन और मिनरल से भरपूर चीजें खाते हैं, तो ये आपकी स्किन के ग्लो को बनाए रखते है। अपनी डाइट में संतरे, कीवी और बेरीज जैसे फल शामिल करें जिनमें विटामिन सी होता है। साथ ही हरी सब्जियां जैसे पालक, गाजर और टमाटर खाना भी फायदेमंद है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम, अखरोट और अंजीर खाना स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये चीजें कोलेजन को बढ़ाती हैं जिससे चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं आतीं।

कसरत से बढ़ता है निखार

कसरत करना सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। जब हम वर्कआउट करते हैं तो शरीर से पसीना निकलता है और उस पसीने के साथ स्किन के पोर्स में जमा गंदगी भी बाहर आ जाती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से चेहरे की बनावट भी सही रहती है और चेहरा फिट दिखता है। इससे बढ़ती उम्र का असर भी कम हो जाता है। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो रोज थोड़ी देर पैदल चलना या योग करना भी आपके चेहरे पर एक अलग रौनक ला सकता है।

स्किन की सफाई का ध्यान

स्किन की सफाई बहुत जरूरी है, इसके लिए सीटीएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग का तरीका अपनाना चाहिए। रात को सोने से पहले चेहरा धोना न भूलें। दिन भर की धूल और मिट्टी को साफ करने के लिए क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें। इसके बाद टोनर लगाएं ताकि स्किन के पोर्स ठीक रहें। सबसे आखिर में एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाकर सोएं। ये तरीका आपकी स्किन को पूरी रात रिपेयर होने में मदद करता है और सुबह चेहरा एकदम ताजा नजर आता है।

धूप से बचाव

सूरज की रोशनी भी स्किन को नुकसान पहुँचाती हैं। इससे चेहरे पर काले घेरे, टैनिंग और बारीक रेखाएं आने लगती हैं। स्किन को लंबे समय तक जवान और चमकदार बनाए रखने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। चाहे बाहर धूप हो या न हो, घर से निकलते वक्त सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है जो आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाती है।
Hero Image


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint