Silky Hair Home Remedies: घर में मौजूद इन 5 चीजों से पाएं सिल्की और चमकदार हेयर
आजकल के समय में धूल, मिट्टी और तेज धूप की वजह से बालों की हालत बहुत खराब हो जाती है। जब लोग बाहर निकलते हैं, तो हवा में मौजूद गंदगी बालों को रूखा और बेजान बना देती है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करने के लिए बाजार में मिलने वाले कई तरह के शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ नेचुरल चीजें ऐसी हैं जो बालों को सिल्की स्मूद और मैनेजबल बनाती हैं। नेचुरल हेयर केयर का तरीका अपनाकर बालों को बिना किसी नुकसान के सुंदर बनाया जा सकता है। महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी अगर बाल रूखे और उलझे हुए नजर आते हैं, तो ये साफ है कि बालो को अब नेचुरल न्यूट्रिशन की जरूरत है।
केमिकल से होने वाला नुकसान
आजकल बालों को साफ करने के लिए तरह-तरह के शैम्पू का सहारा लिया जाता है। इन प्रोडक्ट्स में बहुत ज्यादा केमिकल्स होते हैं जो धीरे-धीरे बालों को अंदर से कमजोर कर देते हैं। इन केमिकल्स की वजह से बाल अपनी असली चमक खो देते हैं और बेजान दिखने लगते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि महंगे कंडीशनर लगाने से उनके बाल अच्छे हो जाएंगे, लेकिन असल में ये चीजें सिर्फ कुछ समय के लिए असर दिखाती हैं। अगर बालों को जड़ से मजबूत और चमकदार बनाना है, तो घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। ये चीजें न सिर्फ बालों को पूरा न्यूट्रिशन देती हैं बल्कि उन्हें सॉफ्ट और स्मूद भी बनाती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये सारी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं और इनका कोई बुरा असर भी नहीं होता है।चावल का पानी
चावल का पानी न सिर्फ चेहरे के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें इनोसिटोल, Vitamin B और अमीनो एसिड जैसे कई जरूरी एलिमेंट्स पाए जाते हैं। ये एलिमेंट्स बालों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और उनमें एक नेचुरल चमक पैदा करते हैं। इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। इसके लिए बस सादे चावल को अच्छी तरह धोकर उन्हें पानी में भिगो दें। इस पानी को करीब 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। 24 घंटे के बाद पानी फर्मेंट हो जाता है, जो बालों के लिए बहुत ताकतवर बन जाता है। जब शैम्पू कर लें, तो उसके बाद इस पानी से अपने बालों को धो लें। सिर्फ एक बार के इस्तेमाल से ही बालों में फर्क साफ नजर आने लगता है और बाल पहले से ज्यादा सुंदर दिखने लगते हैं।Next Story