Natural Hair Mist: गर्मियों में बाल जल्दी हो जाते हैं ऑयली? घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर मिस्ट, बाल रहेंगे पूरे दिन फ्रेश
गर्मियों के मौसम में सिर पर पसीना आने की वजह से धूल के पार्टिकल्स जमा हो जाते हैं। इस मौसम में बालों में सीबम का प्रोडक्शन भी काफी बढ़ जाता है। इस वजह से बाल बहुत जल्दी चिपचिपे और गंदे दिखने लगते हैं। गर्मी के दिनों में बालों को बार-बार धोना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। बालों को बिना धोए भी पूरे दिन तरोताजा बनाए रखने के लिए घर पर नेचुरल हेयर मिस्ट बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसे समर हेयर केयर का एक बहुत अच्छा तरीका माना जाता है। इससे बाल अच्छे और ताज़ा दिखते हैं और इसके कई और फायदे भी मिलते हैं।
बालों की देखभाल का तरीका
गर्मी का मौसम आते ही स्किन और बालों में पसीना होने लगता है। लोग स्किन का तो बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन बालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। गर्म हवा, पसीना और तेज धूप के कारण बालों की चमक धीरे-धीरे कम हो जाती है। बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए हेयर मिस्ट का इस्तेमाल करना एकदम सही रहता है। ये बालों के रूखेपन को कम करता है। इसके साथ ही ये बालों में तेल को भी कम करता है। इससे बाल बिल्कुल फ्रेश दिखाई देते हैं और सिर की स्किन भी हेल्दी रहती है।घर पर बनाएं बेहतरीन हेयर स्प्रे
हेयर मिस्ट बहुत ही हल्के स्प्रे होते हैं। इनको बालों और सिर की स्किन पर छिड़कने से बाल तुरंत फ्रेश हो जाते हैं। इससे बालों में सॉफ्टनेस भी बनी रहती है। घर पर इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसमें लगने वाला सारा सामान भी महंगा नहीं होता है। यहाँ नेचुरल चीजों से बने चार तरह के हेयर मिस्ट के बारे में बताया गया है, जिन्हें आसानी से तैयार किया जा सकता है।गुलाब जल और एलोवेरा का हेयर मिस्ट
गर्मी के मौसम में त्वचा के लिए एलोवेरा और गुलाब जल बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही ये बालों पर भी बहुत ही अच्छा असर दिखाते हैं। अगर गर्मियों में बाल रूखे और बेजान लगते हैं, तो गुलाब जल और एलोवेरा का हेयर मिस्ट बहुत अच्छा रहता है। गुलाब जल सिर को ठंडक देता है। ये बालों में हल्की नमी बनाए रखता है। दूसरी तरफ एलोवेरा सिर की जलन और खुजली को कम करने में पूरी मदद करता है। इसके साथ ही ये बालों को हाइड्रेट भी करता है।एलोवेरा हेयर मिस्ट कैसे तैयार करें
इसे बनाने के लिए आधा कप गुलाब जल लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना लें। फिर इसे एक बोतल में भरकर अच्छी तरह से हिलाना चाहिए। जब तक कि ये पूरी तरह से मिल ना जाए, तब तक हिलाते रहना चाहिए। जब ये मिल जाए तो हेयर मिस्ट बालों पर लगाने के लिए तैयार है। जब बाल बहुत रूखे दिखाई दें तो इसे सिर और बालों पर अच्छी तरह से स्प्रे करके कंघी कर लें।You may also like
- क्या है इस वायरल 'गैस चार्ज' बिल की सच्चाई? जानें पूरी कहानी
- धूल से लदा पंखा साफ करने का आसान तरीका क्या है? पूजा गौर ने बताया तकिये के कवर वाला जुगाड़, फटाफट होगा काम
- Health Tips: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप भी कर सकते हैं इन ड्रिक्ंस का सेवन
- दिमागी शक्ति बढ़ाने के सरल उपाय
- रत्नागिरी: महाराष्ट्र के अद्भुत पर्यटन स्थलों की खोज









