CM योगी पहुंचे गाजियाबाद, कैबिनेट मंत्री के बेटे की सगाई में हुए शामिल, लहंगे में दुल्हन के शाही रूप पर टिकी नजर

Newspoint
Newspoint
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के बेटे ऋषभ शर्मा के सगाई समारोह में पहुंच दूल्हा- दुल्हन को आशीर्वाद दिया, तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी सगाई में शामिल हुए। जहां एक ओर वीआईपी मूवमेंट पर लोगों की नजरें बनी रहीं, तो दुल्हनिया का अंदाज भी ध्यान खींचने में कामयाब रहा। जहां वह सीएम और बाकी दिग्गज नेताओं से मिलती नजर आ रही हैं।
Hero Image

दरअसल, बेटे की सगाई को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने शाही अंदाज में कराया, जिसके लिए उनकी होने वाली बहुरानी लहंगा पहनकर रॉयल अंदाज में सजीं। पेस्टल शेड लहंगे में वह सुंदर लगी, तो दूल्हे राजा भी सूट- बूट में उनके अंदाज को कॉम्प्लिमेंट कर गए। तभी तो उनका लुक लाइमलाइट में आ गया, खासकर दुल्हन का, जिनसे ब्राइड टू बी भी टिप्स ले सकती हैं। वो कैसे, आइए जानते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @sunilsharmamla)
Newspoint
नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए जैसे ही सीएम योगी स्टेज पर पहुंचे, तो उन्होंने पहले दूल्हा- दुल्हन को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और फिर उनके पीछे खड़े होकर परिवार के साथ फोटो क्लिक कराए। जहां वह सभी से मिले, तो एक नन्ही बिटिया को आशीर्वाद देते भी दिखे। सीएम का अंदाज तो हमेशा की तरह भगवा कपड़ों में एक जैसा ही लगा, तो बाकी सब एकदम सजे- संवरे नजर आए। लेकिन, यहां दुल्हनिया का पेस्टल टोन वाले लहंगे में लुक सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा, जिन्होंने एलिगेंस के साथ इसे स्टाइल किया।
Newspoint
सगाई के लिए दुल्हन ने बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक चुना, जिसमें उनका सॉफ्ट, ग्रेसफुल अंदाज साफ नजर आया। वहीं, होने वाले दूल्हे ने क्लासिक थ्री- पीस सूट पहनकर उनके लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट किआ। जहां वह हल्के पर्पल- ग्रे टोन वाले सूट- बूट को वाइट शर्ट और टाई के साथ पेयर किए दिखे। जिसका पर्पल टोन दुल्हन के लहंगे की पिंक एम्ब्रॉयडरी के साथ शानदार लगा। तभी तो दोनों की कलर को-ऑर्डिनेशन वाली ट्विनिंग बिना ओवरड्रेस्ट लगे शानदार लगाी।
Newspoint
दुल्हन के लुक की डिटेल में बात करें, तो उनका लहंगा न्यूड- बेज और पेस्टल टोन में है, जिस पर पिंक और सिल्वर थ्रेडवर्क के साथ बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है। पूरे आउटफिट पर हैवी लेकिन सटन कढ़ाई है, जो इसे रॉयल फील देती है। कलीदार लहंगे में फ्लोरल डिटेलिंग की गई, जो फ्रेशनेस लेकर आ रही है। वहीं, सेक्विन से चमक ऐड की, जिससे पूरे लहंगे पर पैटर्न होने के बाद भी क्लासी और एलिगेंट लगा।
Newspoint
लहंगे के साथ दुल्हन ने फुल स्लीव्स ब्लाउज चुना, जिस पर लहंगे से मैच करती हुई खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ उन्होंने हल्का, शीयर नेट दुपट्टा कैरी किया, जो लुक को सॉफ्ट और फ्लोई टच देता है। जिसके बॉर्डर पर पिंक एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन से हाइलाइट किया और छोटी- छोटी फ्लोरल बूटियां पूरे दुपट्टे पर बनाई। जिसकी लाइटवेट एम्ब्रॉयडरी लहंगे के साथ बैलेंस्ड लुक क्रिएट करती है, जिससे लुक न ज्यादा भारी लगता है और न ही सिंपल।
Newspoint