Michael OTT Release: माइकल जैक्सन की बायोपिक OTT पर रिलीज, कब-कहां देखें ₹9,050 करोड़ कमाने वाली फिल्म
थिएटर में जबरदस्त कामयाबी के बाद, माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' अब OTT पर आ गई है। यह इस साल की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट फिल्मों में से एक रही। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है, तो आसानी से घर बैठकर देख सकते हैं। इस बायोपिक से आपको माइकल जैक्सन की जिंदगी को और करीब से जानने का मौका मिलेगा। 'माइकल' को किस OTT प्लेटफॉर्म पर और कब से देख सकते हैं, यहां बता रहे हैं। साथ ही जानिए कि फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होने पर दुनियाभर में कितनी कमाई की थी।

'माइकल' 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी, और तब इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इतिहास रच दिया था। ₹1,800 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को एंटोनी फुक्का ने डायरेक्ट किया, जबकि Lionsgate और जैक्सन एस्टेट ने मिलकर प्रोड्यूस किया।
'माइकल' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज
'माइकल' को आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है। इंग्लिश के अलावा हिंदी में भी देख सकते हैं। इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर ने निभाया है। लुक्स और हाव-भाव में वह बिल्कुल चाचा माइकल जैक्सन जैसे लगते हैं।

Next Story