कुमार विश्वास दो बेटियों के पिता हैं, जो अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब उनकी छोटी बेटी ने लंदन ट्रिप की फोटोज शेयर की हैं, जहां उनका मां- पापा के साथ स्टाइलिश रूप देखते ही बना। कुहू शर्मा ने कैजुअल लुक्स को बड़े- ही क्लासी तरीके से वेअर किया है, तो पापा के साथ उनका मस्तीभरा अंदाज भी देखते ही बना। वहीं, इस सबसे बीच कवि की पत्नी मंजू शर्मा के स्टाइल पर भी नजरें टिक गईं।
दरअसल, कुहू ने कई सारी फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वह मां- पापा के साथ कमाल की दिखीं। न सिर्फ उनकी फैशनिस्टा वाली वाइब्स ने दिल जीता, बल्कि मंजू का अंदाज भी बढ़िया लगा। लंदन की सड़कों पर वे किसी स्टाइलिश डीवा से कम नहीं लग रही हैं। कम एलिमेंट्स के साथ ही उन्होंने अपने सभी लुक्स को क्लासी डिटेल दी, जो फैशन इंस्पो भी दे रही है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @kuhusharmaaa)
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कुहू ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां वह बेसिक वाइट टॉप और ब्लू जींस के साथ ओवरकोट कैरी किए दिखीं। जिसमें उनका स्टाइल काफी कूल लगा, तो उनकी मम्मी मंजू रेड कलर के वाइट स्ट्रिप्स वाले बो डिटेलिंग टॉप और वाइट लूज फिट ट्राउजर में कमाल की दिखीं। जिसे उन्होंने स्पोर्ट्स शूज के साथ पेयर किया। वहीं, कुमार विश्वास वाइट टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ बटर येलो जैकेट पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए हैं। जहां तीनों का सनग्लासेस में स्वैग कमाल का लगा।
कुहू के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो उन्होंने सिंपल बॉडी हगिंग टॉप पहना है। जिसके साथ बूटकट जींस का कॉम्बो बढ़िया लगा, तो इसे स्टाइल करने के लिए हसीना ने गोल्डन हूप्स पहने और एक हाथ में कंगन स्टाइल ब्रेसलेट कैरी किए। इसके अलावा रिंग्स और पंडोरा ब्रेसलेट वेअर करके उन्होंने ओपन हेयर और परफेक्ट मेकअप के साथ लुक पूरा किया।
कुहू यहां ऑल डेनिम लुक में नजर आ रही हैं। जिसके लिए उन्होंने स्ट्रैपलेस टॉप के साथ बैगी ट्राउजर वेअर किया। जहां टॉप का कॉर्सेट फिट डिटेल और लूज फिट ट्राउजर का कॉम्बो साथ में स्टनिंग लगा। जहां हसीना फर वाली जैकेट हाथ में कैरी किए दिखीं, तो सिर पर चश्मा, हाथ में ब्रेसलेट और हूप्स इयररिंग्स वाला अंदाज लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गया।
तीसरे लुक के लिए कुहू ने ऑफ शोल्डर टॉप पहना। स्काई ब्लू टॉप को क्रॉप फिट का रखा, जिसके साथ वह वाइट डेनिम पहने हुए हैं। जिसका बैगी फिट लुक को कूल वाइब्स दे रहा है, तो साथ में पेयर की उनकी ग्रे कलर की फर वाली जैकेट लुक में ड्रामेटिक वाइब्स ऐड कर गई। जिसे बेज शूज, स्टनिंग नेकपीस, इयररिंग्स और रिंग्स के साथ उन्होंने स्टाइल किया, तो सनकिस्ड फोटो में ओपन हेयर के साथ कुहू का अंदाज शानदार लगा।
इस लुक के लिए कुहू ने पिंक टैंक टॉप के साथ ब्लू जींस पहनी। जिसके लोअर पोर्शन को साइट कट और क्रिसक्रॉस डिटेलिंग के साथ स्टाइलिश टच दिया, तो साथ में उन्होंने सेम ग्रे फर जैकेट पहनी। जिसे उनका एक्सेसराइज करने का तरीका भी सिंपल लेकिन क्लासी है। गोल्डन स्टड, ब्लैक बैग और स्पोर्ट्स शूज लुक में कंफर्ट के साथ स्टाइल कोशेंट को बढ़ा गए।
लास्ट लुक में कुहू अपने मां- पापा के साथ ट्विनिंग करती दिखीं। सभी के आउटफिट्स के कलर कॉम्बो कुछ- कुछ एक जैसे हैं। जहां कुहू का स्टाइल तो कमाल का लग ही रहा है, लेकिन मां भी टशन मारने में पीछे नहीं रहीं। बेज जैकेट, येलो बैग, सनग्लासेस और ओपन हेयर के साथ पाउट करती मंजू का अंदाज शानदार लगा। वहीं, कुहू ने ब्लैक जींस और टॉप के साथ फर वाला ओवरकोट वेअर किया। साथ ही गोल्डन इयररिंग्स और ब्लैक बैग को कैरी किया। जहां कुमार विश्वास भी बेज शर्ट, वाइट जींस और ग्रीनिश- ब्राउन टोन जैकेट में बेटी के लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए।