'ब्‍वॉयफ्रेंड ने कहा था-ये गोली खा लो, सब ठीक हो जाएगा', प्रेग्नेंट लड़की की आपबीती सुन डॉ. ने हर महिला को दी चेतावनी

Newspoint
Newspoint
​डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि किसी भी तरह की दवा खुद से नहीं लेनी चाहिए। कोई भी मेडिसिन लेने से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान यह सावधानी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि बिना जानकारी के ली गई एक छोटी-सी गोली भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक प्रेग्नेंट लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर एक गोली खा ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। परेशानी बढ़ने पर वह डॉक्टर के पास पहुंची। पूरा मामला जानने के बाद डॉक्टर खुशबू दुबे ने इस केस से सबक लेते हुए सभी महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी।
Hero Image

Newspoint
एम्स भोपाल की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू दुबे बताती हैं कि हाल ही में उनकी ओपीडी में एक अनमैरिड लड़की पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर आई थी। दर्द के साथ उसके चेहरे पर डर भी साफ दिखाई दे रहा था। डॉक्टर ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। इसके बाद डॉ. दुबे ने उससे पूछा, ‘क्या तुम्हें पहले से पता था कि तुम्‍हें प्रेग्‍नेंसी के बारे में पहले से पता था?’ शुरुआत में युवती चुप रही, लेकिन काफी समझाने के बाद उसने इतना बताया, ‘मेरे बॉयफ्रेंड ने मेडिकल स्टोर से एक गोली लेने को कहा था। उसने कहा था कि इसे खा लो, सब ठीक हो जाएगा।’
Newspoint