'मर्द घर आता है तो पका-पकाया खाना मिलता है, पर जब पत्नी घर आती है तो...', बीवी की बातें सुन कुछ न बोल पाया पति, भरी हामी

Newspoint
Newspoint
इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज के समय में जिस तरह से महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखने लगी हैं, उसकी शायद कुछ दशकों पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। अब तो लड़का और उसके परिवार वाले भी ऐसी लड़कियों को प्राथमिकता ज्यादा देते दिखने लगे हैं, जो कामकाजी हों। ये एक ओर अच्छी बात है, तो दूसरी ओर ये महिलाओं के लिए दोहरा भार बन चुका है। वर्किंग वुमन को तो इंडिपेंडेंट बोला जा रहा है, लेकिन क्या यही शब्द पुरुषों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?
Hero Image

पति-पत्नी जे और कैटी फिलमोर ने अपने पॉडकास्ट में इसी चीज को टारगेट किया। कैटी ने जाहिर किया कि कैसे महिलाओं और पुरुषों के लिए आज भी स्थितियां समान पैमानों और नियमों पर नहीं चलती हैं। खासतौर पर शादीशुदा जीवन में ये पक्षपात आम है।
Newspoint
सोशल मीडिया पर शेयर्ड वीडियो में कैटी की आवाज सुनी जा सकती है, और वहीं फ्रेम में जे को देखा जा सकता है। वो अपने पति से कहती हैं 'समस्या ये नहीं है कि महिलाएं आज के समय में आत्मनिर्भर हो रही हैं। समस्या ये है कि यही चीज मर्दों में अभी तक नहीं आई है।'
Newspoint
कैटी ने आगे कहा- पति जब घर आता है तो उसे पका-पकाया खाना सर्व्ड मिलता है। वहीं वर्किंग वाइफ जब घर आती है, तो पहले उसे जाकर रसोई में खाना बनाना पड़ता है। इसीलिए 'इंडिपेंडेंट मैन' वाक्यांश वास्तव में सच्चा है ही नहीं, क्योंकि मर्द अभी तक महिलाओं पर अपनी निर्भरता से मुक्त नहीं हुए हैं।
Newspoint
पत्नी के इन शब्दों को जे ने गौर से सुना और फिर वो चुप्पी साध गए। उन्होंने माना कि वो इन शब्दों में कोई भी कमी या गलती नहीं खोज पा रहे हैं। इसके बाद कैटी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- अगर आप 'इंडिपेंडेंट वुमन' से जुड़े अर्थ के बारे में सोचते हो, तो उसे महिलाओं की आर्थिक आजादी व कार्य क्षमता से जोड़ा जाता है। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर मामलों में पुरुष अभी भी घर के कामों को लेकर आत्मनिर्भर नहीं हुए हैं।
Newspoint