बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, वहां की लाइमलाइट अपने नाम लेती हैं। 71 की उम्र में भी वह अपनी शाही ठाठ- बाट और पहनावे से सबका दिल जीत लेती हैं। वहीं, अब वह हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लगान' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर रखे गए एक स्पेशल इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्हें देखते ही एक महिला तेजी से उनकी पास आई और उनके पैर छू लिए। जिन्हें गले लगाकर रेखा ने प्यार दिया और दोनों की बॉन्डिंग पर सबकी नजरें ठहर गईं।
दरअसल, ये महिला और कोई नहीं बल्कि आमिर खान की बहन निखत खान हैं, जो अक्सर ही बॉलीवुड इवेंट्स में नजर आती हैं और अपने देसी लुक्स से दिल जीतती हैं। अब यहां काली साड़ी में निखत का देसी अंदाज बेहद खूबसूरत लगा, तभी तो वह रेखा के साड़ी लुक को टक्कर देती दिखीं। जहां दोनों का स्टाइल एक- दूजे से अलग बेशक है, लेकिन रॉयल एलिगेंस की झलक साफ पेश कर रहा है। (फोटो साभार: योगेन शाह)
निखत का लुक रॉयल एलिगेंस और स्टाइल का परफेक्ट मिक्स लगा। जिसके लिए वह सुनहरी बूटियों से सजी काली साड़ी पहनकर आईं। पूरी साड़ी पर फ्लोरल बूटी बनी हैं, तो बॉर्डर को सुनहरी जरी बेल से हाइलाइट किया। जिससे साड़ी को रिच लुक मिला, जिसे नीट एंड क्लीन प्लीट्स और ओपन पल्लू के साथ उन्होंने स्टाइल किया। जिसके निचले हिस्से पर जरी वर्क को हैवी रखा, तो इसे वह रॉयल महिलाओं जैसे दूसरे कंधे पर ओढ़े नजर आ रही हैं।
साड़ी को निखत ने प्लेन ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया। जिसका सिंपल नेक और प्लेन फैब्रिक नजर आ रहा है, तो साथ में उन्होंने अपनी जूलरी से लुक को क्लासी बना दिया। कानों में झुमके, एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां और मैचिंग ब्लैक एंड गोल्ड एम्बेलिश्ड पोटली लुक के साथ परफेक्टली ब्लेंड हो गई। जिसे लाल बिंदी और लिपस्टिक के साथ स्टाइल करके उन्होंने बालों को बन में बांध लिया। जहां निखत का ट्रेडिशनल चार्म देखते ही बना।
रेखा के साड़ी लुक की बात करें, तो वह हमेशा की तरह ही सिल्क की खूबसूरत साड़ी पहने हुए हैं। आइवरी और गोल्ड शेड साड़ी के फैब्रिक में ढेर सारी शाइन आ रही है, जो इसे रॉयल टच दे गई। वहीं, बॉर्डर को गोल्ड टोन में हाइलाइट किया, जो साड़ी को डेप्थ दे गया। जिसे उन्होंने भी ओपन पल्लू के साथ ड्रेप करके उसे दूसरे कंधे पर कैरी कर लिया। जिसके साथ फुल स्लीव्स वाला चूड़ीदार ब्लाउज पहनकर उन्होंने लुक पूरा किया। जिसका सिंपल डिजाइन और पैटर्न उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है।
जब बात स्टाइलिंग की आई, तो इसमें भी रेखा ने कोई खास बदलाव नहीं किया और हमेशा की तरह हैवी जूलरी पहने दिखीं। पर्ल डिटेल वाला गोल्ड लेयर्ड नेकलेस नेक एरिया को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, तो मैचिंग झुमके, कंगन और अंगूठी वाला अंदाज भी क्लासी लगा। जिनसे रेखा के साड़ी लुक को शाही बना दिया, तो साथ में वह मैचिंग पोटली बैग भी लिए नजर आईं।
दरअसल, निखत ज्यादातर मौकों पर सादे- सिंपल कपड़ों में नजर आती हैं, तो रेखा का स्टाइल सालों से एक जैसा ही है। सिल्क की साड़ी, शाही गहने, मांग में सिंदूर और रेड लिपस्टिक उनके लुक के बेसिक एलिमेंट बन गए हैं, जो हर लुक में होते ही हैं। वहीं, निखत कभी- कभार ही इतना सज- धजकर आती हैं, जैसा यहां दिख रही हैं। ज्यादातर मौके पर निखत सादे कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं। यही वजह है कि उनके साड़ी लुक पर ध्यान खींचा चला गया, जहां वह रेखा के पैर छूती नजर आईं।
दोनों ही हसीनाओं का साड़ी लुक अपनी-अपनी जगह पर शानदार है। जिनसे महिलाएं टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। रिच फैब्रिक यानी सिल्क की साड़ी चुनें, जो क्लासी लगती हैं। सुनहरे जरी वर्क को तवज्जो दें, जो रॉयल फील लाता है। मैचिंग पोटली बैग ऐड करके ट्रेडिशनल चार्म को बढ़ाएं। जूलरी को मौके के हिसाब से चुनें, जिससे कुछ भी ओवर नहीं लगेगा। रेड लिप्स के साथ लुक में पॉप कलर ऐड कर सकती हैं। ड्रेपिंग को पारंपरिक रखें, ताकि देसी ब्यूटी निखरकर सामने आए।