बिन शादी मां बनीं 53 साल की साक्षी तंवर छाईं, काली साड़ी में दिखा संस्कारी रूप, दिलकश अदाओं ने जीता दिल

Newspoint
Newspoint
'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी शो का हिस्सा रही साक्षी तंवर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और सिंपलिसिटी से लोगों का दिल जीता, तो अब 53 साल की उम्र में भी वह साड़ी में अपनी सादगी दिखा गईं। जहां उनका संस्कारी रूप बढ़िया लगा और वह हमेशा की तरह बिना किसी दिखावे के छा गईं। तभी तो 'लगान' की पार्टी में उनका अंदाज अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा।
Hero Image

45 की उम्र में नौ महीने की बेटी को गोद लेने वाली साक्षी बेशक आज तक कुंवारी हैं, लेकिन वह मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। वैसे तो वह इवेंट्स में कई बार अपनी बेटी दित्या के साथ नजर आती हैं, लेकिन इस बार वह अकेले ही आईं और काली साड़ी में सादगी, एलिगेंस और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखा गईं। जिनसे आइडिया लेकर महिलाएं भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह/ इंस्टाग्राम @pranitaa_pandit)
Newspoint
हमेशा ही सादे- सिंपल और मोस्टली ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आने वाली साक्षी ने इवेंट के लिए क्लासिक ब्लैक साड़ी को चुना। जिस पर कोई हैवी डिजाइन या कढ़ाई न देकर ब्लॉक प्रिंट से डिटेलिंग की गई, जो लुक को क्लासी और लाइटवेट फिनिश दे रही है। जिसे स्टाइल भी हसीना ने लेस इज मोर वाला कॉन्सेप्ट यूज करते हुए किया, जो उनके लुक और स्टनिंग बना गया।
Newspoint
साक्षी की साड़ी के प्लीट्स वाले एरिया को प्रिंट्स से हैवी बनाया है, तो पल्लू के निचले हिस्से पर भी खूबसूरत डिटेलिंग की गई। हालांकि, सामने से जाते पल्लू को प्लेन रखा, जो इसके डिजाइन को ओवर न करते हुए बैलेंस्ड लुक दे रहा है। प्लीट्स पर ब्लू, रेड और वाइट कलर से फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं, तो पल्लू पर लाइनिंग पैटर्न से एब्सट्रैक्ट डिजाइन बने हैं। जिससे दोनों पैटर्न अलग नजर आए और एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर गए।
Newspoint
साड़ी के साथ साक्षी ने अपने ब्लाउज को भी एकदम सिंपल रखा है। जिसे हाफ स्लीव्स के साथ राउंड नेक दिया, तो बॉर्डर पर पल्लू वाला बेल पैटर्न देते हुए बाकी सब प्लेन रखा। जिससे यह साड़ी के साथ बखूबी जचा और बिना एक्स्ट्रा तामझाम के ही उन्हें क्लासी लुक दे गया। जिसके साथ उन्होंने ओपन पल्लू और नीट एंड क्लीन प्लीट्स करके साड़ी को ग्रेसफुली ड्रेप किया।
Newspoint
जब बारी स्टाइलिंग की आई, तो साक्षी ने इसमें भी कुछ ओवर या एक्स्ट्रा करने का ट्राई नहीं किया। हसीना ने नेकलेस को स्किप करते हुए झुमके पहने और हाथ में वॉच डाल ली, जो उनके लुक की सिंपलिसिटी और एलिगेंस को एन्हांस कर गया। वहीं, न्यूड लिप्स के साथ सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और सॉफ्ट कर्ल ओपन हेयर वाला अंदाज साक्षी के देसी लुक को और सुंदर बना गया।
Newspoint
कंट्रास्ट में ब्लाउज पहनकर लुक में पॉप ऑफ कलर ऐड करें। ऑक्सिडाइज्ड या गोल्डन जूलरी से लुक को एन्हांस करें। बेल्ट के साथ साड़ी की ड्रेप को मॉडर्न टच दें। रेड लिप्स से पार्टी-रेडी और न्यूड लिप्स से सॉफ्ट लुक पाएं। सिल्वर या गोल्ड हील्स के साथ एलिगेंट फिनिश दें। मैचिंग क्लच या पोटली बैग से आउटफिट को कंप्लीट करें।
Newspoint
रिच फैब्रिक वाली डार्क शेड साड़ी चुनें, जो हर मौके पर फिट बैठती है। हैवी वर्क की बजाए प्रिंट को तवज्जों दें, जो एलिगेंट लगता है। सिंपल ब्लाउज चुनें, जो लुक को क्लासी फिनिश देगा। मिनिमल जूलरी पहनें, जो आउटफिट से फोकस नहीं हटने देंगी। मेकअप को नेचुरल टोन का रखकर अपनी नेचुरल ब्यूटी एन्हांस करें। इन टिप्स को फॉलो करके आप भी एक कलर टोन की साड़ी में क्लासी लुक पा सकती हैं। जिसमें सिंपलिसिटी और एलिगेंस का परफेक्ट मिक्स दिखेगा।