रात में राजमा भिगोना भूल गए हो? चिंता मत करो...बर्फ वाली ट्रिक आएगी काम, पूनम देवनानी ने बताया आसान तरीका

Newspoint
Newspoint
उत्तर भारतीय घरों में संडे हो या कोई खास मौका, राजमा-चावल ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होता है। लेकिन इसे बनाने की सबसे बड़ी झंझट यह है कि राजमा को 7-8 घंटे पहले भिगोना पड़ता है। कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी में हम रात को राजमा भिगोना भूल जाते हैं, जिससे सुबह खाना बनाते समय बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। बाजार के महंगे सोडा या केमिकल का इस्तेमाल सेहत के लिए ठीक नहीं होता।

इसी परेशानी का एक झटपट और 100% सुरक्षित समाधान कुकिंग एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने बताया है। उनके अनुसार, अगर आप राजमा भिगोना भूल गए हैं, तो बर्फ वाली ट्रिक को आजमा सकते हैं। जिससे आपको बिना भिगा हुआ राजमा बनाने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
Newspoint
Hero Image
बिना भिगोए राजमा बनाने के लिए सबसे पहले आपको राजमा को अच्छी तरह से साफ करना होगा। बाजार से लाए गए राजमा में कभी-कभी छोटे कंकड़ या धूल हो सकती है। इसलिए राजमा को एक बर्तन में निकालें और कंकड़ वगैरह बीन लें। इसके बाद इसे साफ पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह रगड़कर धो लें, ताकि इसके ऊपर लगी गंदगी पूरी तरह साफ हो जाए।
Newspoint
धोने के बाद राजमा को सीधे प्रेशर कुकर में डालें। अब इसमें पानी की मात्रा का सही ध्यान रखना जरूरी है। चूंकि राजमा पहले से भीगा हुआ नहीं है, इसलिए यह उबलते समय ज्यादा पानी सोखेगा। कुकर में राजमा के लेवल से लगभग दो से तीन इंच ऊपर तक पानी भरें। कम पानी रखने से राजमा नीचे से जल सकता है, इसलिए पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा ही रखें।
Newspoint
यही इस पूरी रेसिपी का सबसे खास स्टेप है। कुकर में पानी डालने के बाद स्वादानुसार नमक डालें। इसके तुरंत बाद कुकर में 4-5 बड़े बर्फ के टुकड़े डाल दें। पूनम देवनानी के अनुसार, बर्फ डालने से कुकर के अंदर तापमान में अचानक से भारी बदलाव आता है, जिसे 'थर्मल शॉक' कहा जाता है। यह अचानक आया ठंडा-गर्म का अंतर राजमा के सख्त दानों को बहुत तेजी से तोड़ने और उन्हें अंदर तक सॉफ्ट करने में मदद करता है।
Newspoint