ढेरों हरी मिर्च से लद जाएगा पौधा, माली ने बताया पैदावार बढ़ाने का तरीका, डालना होंगी 3 चीजें..एक है बिल्कुल फ्री

Newspoint
Newspoint
घर के किचन गार्डन या गमले में ताजी हरी मिर्च उगाने का शौक किसे नहीं होता? तीखी और फ्रेश मिर्च जब खुद के पौधे से तोड़कर सब्जी में डाली जाए, तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनके मिर्च के पौधे में फूल तो आते हैं पर वे झड़ जाते हैं, या फिर पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और उसमें मिर्चें नहीं लगतीं। अगर आपके मिर्च के पौधे के साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो अब आपको मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
Hero Image

दरअसल सोशल मीडिया पर गार्डनिंग एक्सपर्ट ने मिर्च के पौधे से बंपर पैदावार पाने का एक बेहद आसान और आजमाया हुआ सीक्रेट नुस्खा साझा किया है। इस तरीके को अपनाने के बाद आपका छोटा सा पौधा भी मिर्चों से लद जाएगा और 'मिर्च की दुकान' बन जाएगा। इस उपाय में आपको पौधे की मिट्टी में सिर्फ 3 खास चीजें डालनी हैं, जिनमें से एक चीज तो आपको बिल्कुल मुफ्त में मिल जाएगी।
Newspoint
किसी भी पौधे में खाद या पोषक तत्व देने से पहले उसकी मिट्टी को तैयार करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक खुरपी लें और मिर्च के पौधे के तने से थोड़ी दूरी बनाकर चारों तरफ की मिट्टी की अच्छी तरह से गहरी गुड़ाई कर दें। गुड़ाई करने से मिट्टी ढीली हो जाती है, जिससे जड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचती है और जब इसमें न्यूट्रिएंट्स डालते हैं, तो जड़े उन्हें तुरंत सोख लेती हैं।
Newspoint
गुड़ाई करने के बाद सबसे पहली चीज जो डालनी है, वह है जाइम। अगर आपके पास छोटा चम्मच है, तो एक पूरा चम्मच और अगर बड़ा चम्मच है, तो आधा चम्मच जाइम लेकर पौधे के चारों तरफ मिट्टी में बिखेर दें। जाइम पौधे की जड़ों का विकास तेजी से करता है। जाइम उपलब्ध ना हो तो इसकी जगह सीवीड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पौधे को सभी जरूरी माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स देता है।
Newspoint
इस नुस्खे की दूसरी और सबसे अनोखी चीज लकड़ी की राख है, जो आपको बिना एक भी पैसा खर्च किए बिल्कुल फ्री में मिल जाएगी। आपको बस आधा चम्मच लकड़ी की राख लेनी है और इसे भी मिट्टी में चारों तरफ डाल देना है। राख में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम और कैल्शियम होता है, जो मिर्च के पौधे में ढेर सारे फूल लाने और उन्हें झड़ने से रोकने में मदद करता है। साथ ही, यह मिट्टी को फंगस और कीड़ों से भी बचाती है।
Newspoint
तीसरी और आखिरी चीज जो आपको इस मिश्रण में मिलानी है, वह आयरन डस्ट है। पौधे में एक छोटा चम्मच आयरन डस्ट डाल दें। मिर्च के पौधे को अपनी पत्तियों को चमकदार, हरा-भरा रखने और बेहतरीन क्लोरोफिल बनाने के लिए आयरन की बहुत जरूरत होती है। आयरन डस्ट मिलने से पौधे की पत्तियां कभी पीली नहीं पड़तीं और पौधे की स्टेम बहुत मजबूत हो जाती हैं, जिससे वह भारी मात्रा में लगने वाली मिर्चों का वजन संभाल सके।
Newspoint
तीनों चीजें मिट्टी में डालने के बाद, खुरपी की मदद से एक बार फिर से ऊपर-ऊपर हल्की गुड़ाई कर दें। ऐसा करने से ये तीनों सामग्रियां मिट्टी में अच्छी तरह से आपस में मिक्स हो जाएंगी। जब सब कुछ मिक्स हो जाए, तो पौधे में जरूरत के अनुसार तुरंत साफ पानी दे दें, ताकि पानी के साथ घुलकर ये पोषक तत्व सीधे जड़ों तक पहुंच जाएं और अपना काम शुरू कर दें।​

Newspoint
मिर्च एक ऐसा पौधा है जिसे फलने-फूलने के लिए भरपूर धूप की जरूरत होती है। सभी खाद और पानी देने के बाद, अपने मिर्च के गमले को घर की ऐसी जगह पर रखें जहां उसे फुल सनलाइट मिल सके। छांव में रखने से पौधे में सिर्फ पत्तियां आएंगी, मिर्च नहीं। भरपूर धूप और इस सीक्रेट खाद के कॉम्बिनेशन से कुछ ही दिनों में आपका पौधा मिर्चों से भर जाएगा। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।