मैदान पर अपनी रफ्तार से जादू बिखेरने वाले भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और आईएसएल (ISL) के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री का घर अंदर से कैसा दिखता है, यह जानने की उत्सुकता उनके हर फैन को होती होगी। आपको बता दें, सुनील और उनकी पत्नी सोनम का बेंगलुरु स्थित दो बेडरूम वाला घर बेहद खूबसूरत है जिसकी झलक अक्सर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
उनका यह आशियाना न सिर्फ सादगी की मिसाल है, बल्कि उनके दिल के भी बेहद करीब है। इस घर की दीवारों और कोनों में सजी मूर्तियां, पेंटिंग्स, शीशे और घड़ियां कोई साधारण डेकोरेशन नहीं हैं, बल्कि ये अलग-अलग खास मौकों पर अपनों से मिले वो प्यारे तोहफे हैं जो उनके सफर की यादों को समेटे हुए हैं। इस घर की तस्वीरें आपका दिल जीतने के साथ ही होम डेकोर के आइडियाज भी देंगी।
बेंगलुरु के एक बेहद शांत और खूबसूरत इलाके में स्थित सुनील का घर चारों तरफ से खुली बालकनी से घिरा हुआ है। बाहरी हिस्सा आधुनिक और वॉर्म डिजाइन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। लकड़ी के फ्लोरिंग से क्लासी लुक मिल रहा है।बड़े ग्लास डोर और विंडो घर के अंदर और बाहर के स्पेस को खूबसूरती से जोड़ते हैं, जिससे भरपूर नेचुरल लाइट अंदर आ सके।
घर के लिविंग एरिया में वॉर्म, इनवाइटिंग और एलीगेंट इंटीरियर देखने को मिलता है। बैकग्राउंड में पेस्टल मिंट ग्रीन कलर का क्रॉकरी कैबिनेट और आर्च-शेप का बड़ा ब्लैक-फ्रेम मिरर कमरे में गहराई और मॉडर्न टच जोड़ते हैं। वॉर्म एम्बिएंट लाइटिंग, खूबसूरत फ्लॉवर अरेंजमेंट और मेटल कैंडल स्टैंड्स इस इंटीरियर को बेहद शांतिपूर्ण और परफेक्ट रॉयल लुक देते हैं। बता दें घर में लगी मूर्तियां, शीशे, पेंटिंग्स और घड़ियां..ये सब अलग-अलग मौकों पर अपनों से मिले प्यारे तोहफे हैं, जिन्होंने इस घर की खूबसूरती को दोगुना कर दिया है।
सुनील छेत्री के घर का टीवी यूनिट एरिया आधुनिक, मिनिमलिस्टिक और बेहद आरामदायक डिजाइन को दिखाता है। यहां दीवार पर एक बड़ा स्मार्ट टीवी लगा हुआ है। नीचे रखी गई गहरे रंग की वुडन टीवी कंसोल यूनिट में ओपन और क्लोज्ड शेल्विंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। सेंटर में रखी रस्टिक फिनिश वाली लकड़ी की लो-हाइट टेबल और आलीशान सोफा सेट इस जगह को काफी कोजी बनाते हैं।
घर का इंटीरियर सुनील और सोनम दोनों की पसंद का है। इस खूबसूरत कोने की बात करें तो क्लासिक, आर्टिस्टिक और एलीगेंट इंटीरियर डिजाइन है। यहां गहरे रंग की वर्टिकल पैनली वाली दीवारें बैकग्राउंड को रिच और टेक्सचर्ड लुक दे रही हैं। दीवार पर लगा विंटेज स्टाइल का बड़ा रोमन नंबर वाला क्लॉक और सूरज की किरणों के आकार का डेकोरेटिव मिरर इस जगह को एक एंटीक और टाइमलेस कैरेक्टर देते हैं। इसके साथ ही, नीचे रखे कैबिनेट की नक्काशीदार ड्रॉअर्स और रंगों का कंट्रास्ट इंटीरियर में हैंडक्राफ्टेड फील जोड़ता है, जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
सुनील छेत्री का होम ऑफिस और ट्रॉफी डिस्प्ले एरिया बेहद क्लासी लुक देता है। बैकग्राउंड में रखी गहरे रंग की ओपन वुडन शेल्विंग पर उनकी जीती हुई सुनहरी ट्रॉफियों और मेडल्स को करीने से सजाया गया है, जो कमरे को एक शानदार नरेटिव क्वालिटी देता है। स्टडी टेबल पर रखी बड़ी चमकदार सिल्वर ट्रॉफी इस पूरे स्पेस का मेन अक्ट्रैशन है। रूम में रखी रॉयल-ब्लू विंगबैक चेयर, एंटीक दीवार घड़ी और सॉलिड वुडन फर्नीचर इस पूरे डेकोर को एक परफेक्ट क्लासिक और पर्सनल टच देते हैं।