हार्दिक पंड्या ने बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ मनाई दिवाली, आलीशान घर की सादी सजावट पर अटकी नजर, देखें तस्वीरें

Newspoint
स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने दिवाली का पावन अवसर अपने बेटे अगस्त्य और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में उनके आलिशान घर के अंदर की बेहद खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं। घर की सादगी भरी सजावट और आधुनिक इंटीरियर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इन तस्वीरों में गहरे रंग की लकड़ी का नक्काशीदार मंदिर, दीयों की रोशनी और ताजे फूलों की सजावट घर को एक पावन अहसास दे रही है। इसके अलावा कांच की रेलिंग वाली मॉर्डन सीढ़ियां, आरामदायक लिविंग एरिया और फेयरी लाइट्स से जगमगाता आउटडोर स्पेस डेकोर के लिए कई आइडिया भी दे रहा है।
हार्दिक पंड्या के घर का मंदिर वाला एरिया नए स्टाइल और पुरानी परंपराओं का बहुत ही प्यारा कॉम्बिनेशन दिखाता है। गहरे रंग की लकड़ी का नक्काशीदार मंदिर और उस पर लगी हल्की लाइट्स इस कोने को बहुत शांत और सुंदर रूप देती हैं। मंदिर के पास जलते दीये, ताजे फूल और तांबे का कलश पूजा के माहौल को पावन बनाते हैं। दीवार पर लगी खूबसूरत पेंटिंग इस कोने की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।
हार्दिक पंड्या के घर का लिविंग एरिया बेहद आरामदायक है। कांच की बड़ी खिड़की के पीछे लगी बालकनी और लाइट्स पूरे कमरे को खुला और रोशनी से भरा बनाती हैं। फर्श पर बिछा हल्के रंग का मुलायम कालीन, न्यूट्रल रंग के सोफे और पर्दे कमरे को शांत लुक देते हैं। सादे रंग और रोशनी का यह सही मेल इस जगह को परिवार के साथ बैठने के लिए बहुत ही प्यारा बनाता है।
घर की सीढ़ी और रेलिंग की डिजाइन बहुत ही सुंदर और अलग दिखती है। घुमावदार अंदाज में बनी सीढ़ियां हल्के रंग के पत्थरों से तैयार की गई हैं, जो बहुत प्यारी लगती हैं। सीढ़ी के साथ कांच और काले फ्रेम वाली रेलिंग लगाई गई है, जो इसे एकदम साफ और खुला लुक देती है। यह स्टाइल घर के अंदरूनी हिस्से को एक नया, साफ-सुथरा और खूबसूरत रूप देता है।
रेलिंग के पास का एरिया और फर्श मिलकर क्लासी लुक दे रहे हैं। सीढ़ियों की कांच और काले फ्रेम वाली रेलिंग के पास लकड़ी का बारीक नक्काशीदार फ्रेम लगाया गया है, जिसे छोटी-छोटी लाइट्स और फूलों की लड़ियों से सलीके से सजाया गया है। फर्श पर इस्तेमाल किया गया हल्के रंग का चमकदार पत्थर इस जगह को बहुत ही प्यारा, खुला और आकर्षण से भरा बनाता है।​

​
घर के बाहर का एरिया बहुत ही सुंदर और खुला दिखता है। हरे-भरे पौधों और पेड़ों को झिलमिलाती हुई फेयरी लाइट्स से बेहद सलीके से सजाया गया है, जो पूरे माहौल को चमकीला और खुशनुमा बनाती हैं। खंभों पर लिपटी लाइट्स और बैकग्राउंड की हरियाली मिलकर एक जादुई लुक देती हैं। साफ-सुथरा फर्श और रोशनी से जगमगाता आउटडोर कोना त्योहार के जश्न के लिए एकदम सही और प्यारा लगता है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट- वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।