पवन सिंह के 8 साल पुराने गाने का बजा डंका, 663 मिलियन व्यूज, फैंस बोले- इसका क्रेज ही खत्म नहीं होता
भोजपुरी फिल्मों के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह के जलवा ही निराला है। इसका कोई तोड़ नहीं। तभी तो उनके गाने आते ही यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक भी छा जाते हैं। उनके खाते में अभी तक कई रिकॉर्डतोड़ गाने दर्ज हैं। कई गाने ऐसे हैं जो करोड़ों बार देखे जा चुके हैं, पर फिर भी भोजपुरी सिने प्रेमियों का दिल नहीं भरता। पवन सिंह का ऐसा ही एक गाना है, जिसके बारे में यहां आपको बता रहे हैं। यह गाना 8 साल पहले आया था, और अभी तक 663 मिलियन यानी 66.3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube पर सबसे ज्यादा देखे गए भोजपुरी गानों में शामिल
इस गाने के बोल हैं 'राते दिया बुताके', जो साल 2017 में आई भोजपुरी फिल्म 'सत्या' का है। इसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया, जबकि गाया पवन सिंह और इंदु सोनाली ने है। यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी गानों में से एक है। इस गाने पर तब भी काफी रील्स बनाई गई थीं और 8 साल बाद अभी भी पॉपुलर है।
पवन सिंह का आम्रपाली संग जादू, फैंस फिदा
'राते दिया बुताके' गाने के लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वहीं कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। गाने में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के डांस मूव्स की भी तारीफ हो रही है और गाना देखकर भी यूजर्स ने मसालेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने यूट्यूब पर लिखा है, 'इसीलिए यूपी-बिहार वाले डिप्रेशन में नहीं जाते। एक और कमेंट है, 'इस गाने का क्रेज ही खत्म नहीं होता, इतने साल हो गए।' एक बोला, 'इस गाने की वाइब ही अलग है।' एक फैन बोला, 'फीलिंग्स के मामले में कोई भी पवन सिंह को मात नहीं दे सकता, सीधा दिल पर लगता है।'
पवन सिंह के कुछ और भोजपुरी गाने, जो रिकॉर्ड बना चुके हैं:
लॉलीपॉप लागेलु छलकत हमरो जवनिया राजा जी के दिलवा साड़ी से ताड़ी काला ओढ़नी लाडकी आंख मारे कमर दबादी पवन सिंह का सबसे ज्यादा व्यूज वाला गाना कौन सा?
पवन सिंह का सबसे ज्यादा व्यूज वाला गाना 'छलकत हमरो जवनिया' को माना जाता है। इसे अभी तक 773 मिलियन यानी 77.3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा 'सड़िया' समेत कई गाने हैं, जो 100 करोड़ से अधिक व्यूज पा चुके हैं और यूट्यूब पर छाए रहते हैं।
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की बात करें, तो वह भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में शुमार हैं। निरहुआ के अलावा आम्रपाली की जोड़ी पवन सिंह के साथ भी खूब पसंद की जाती है। दोनों का सबसे हिट गाना 'राते दिया बुताके' ही, जबकि उन्होंने साथ में कई फिल्में और गाने किए हैं।

Next Story