फेस रोलर से मिलता है मॉडल जैसा चेहरा,डॉक्टर ने बताया वायरल दावे का सच
चेहरे सूज के गुब्बारा होता जा रहा है तो सोचा क्यों न जेड रोलर ले आएं, इससे मसाज करेंगे तो चेहरे एकदम मॉडल जैसे लिफ्टेड और स्कल्पटेड हो जाएगा। आपने यही सोचकर लिया था फेस रोलर, पर क्या वाकई वैसा हुआ जैसा सोचा था? नहीं न, होता भी कैसे, आपने सोशल मीडिया के मार्किटिंग के दावों को बिना सोचे समझे सच मान लिया। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि आखिर सच में ये जेड रोलर और अन्य फेस टूल्स आपके चेहरे के साथ करते क्या हैं।

बाजार में कई तरह के ब्यूटी टूल्स मौजूद हैं जैसे जेड रोलर्स, ग्वाशा, मेटल वाले रोलर्स जो वाइब्रेट भी करते हैं, प्लास्टिक फेस रोलसै, फेस कप वगैरह। अगर आप सोचे कि ये सभी आपके चेहरे के फैट को हटाकर आपको स्लिम लुक दे सकते हैं तो यकीन मानें आप सिर्फ कल्पना में जी रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि ये रोसर्ल आपके किसी काम नहीं आते। ये आपके चेहरे को कुछ देर के लिए लिफ्ट कर सकते हैं लेकिन पूरी तरह इन पर इसके लिए निर्भर नहीं रहा जा सकता। न ही इन्हें आप एंटी एजिंग के लिए कारगर मान सकते हैं।
तो फेस रोलर करते क्या हैं?फेस रोलर एक तरह के मसाज टूल है। इसे चेहरे पर हल्के हाथ से चलाने पर त्वचा और उसके नीचे के टिश्यू पर हल्का दबाव पड़ता है। इससे कुछ समय के लिए चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे आपका फेशियल के समय मसाज से होता है। इस ब्लड सर्कुलेशन के बढ़ने के कारण चेहरे पर अस्थाई ग्लो आता है। इसके आलावा चेहरे से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिड फ्लश आउट हो सकते हैं जिससे चेहरे की पफीनेस में कमी आ पाती है और चेहरा पानी के कारण भारी नहीं लगता।
सोशल मीडिया के दावों को पूरा करते हैं या नहीं?जेड रोलर्स को लोगों के बीच हिट करने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। यहां अलग अलग रील्स में दावा भरा जाता है कि ये चेहरे को पतला कर देते हैं, स्कल्पटेड बना देते हैं, झुर्रियां दूर भगाते हैं वगैरह। आप भी जानें कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।
दावा : चेहरे से पफीनेस को करते हैं दूरअगर आपको भी सुबह उठकर चेहरा फूला हुआ लगता है तो फेस रोलर इसे कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनकी मदद से चेहरे पर हल्की मसाज करने पर चेहरे से एक्सट्रा फ्लूइड हटना शुरू हो जाता है। यही कारण है कि चेहरा कुछ समय के लिए स्कल्पटेड या लिफ्टेड लग सकता है। लेकिन फेस पफीनेस को दूर करने का यह पर्मानेंट सल्यूशन नहीं है। यह बस कुछ समय के लिए उस पफीनेस को कम कर सकता है।
दावा : इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैझुर्रियां और फाइन लाइन्स कोलाजन और इलास्टिसिटी के घटने से आती हैं। इनको दूर करने या कम करने के लिए कोलाजन बढ़ाने के तरीके अपनाने की जरूरत है। फेस रोलर्स कोलाजन बढ़ाने का काम नहीं करते। इनसे चेहरे पर हल्की मसाज करने से मसल टेंशन कम हो सकती है और ब्लड फ्लो कुछ समय के लिए बढ़ जाता है। इससे स्किन कुछ समय के लिए फ्रेश और रिलैक्स नजर आ सकती है।
लेकिन चेहरे से झुर्रियां दूर नहीं होतीं। इसलिए इसे एंटी एजिंग का कारगर तरीका मानना गलत ही होगा। हां, आप कोलाजन बढ़ाने वाली क्रीम या फेस ऑयल लगाकर अगर मसाज करें तो संभव है कि आपको इसके फायदे मिलें।
दावा : रोलर्स सीरम को त्वचा के भीतर पहुंचाने में मदद करते हैंरोलर्स को चेहरे पर सीरम लगाकर चलाने से सीरम पूरे चेहरे पर समान रूप से फैलता है। इसका एक फायदा यह भी है कि सीरम हाथ में लगने से बर्बाद नहीं होता। लेकिन रोलर के पास एसी कोई तकनीक नहीं होती है जिससे स्किन बेरियर को पार करते हुए कोई भी प्रोडक्ट त्वचा की भीतरी सतह तक जा सके। इसके लिए दूसरे टूल्स आते हैं।
फेस रोलर्स के क्या हैं फायदे?जब सभी दावे झूठे निकल गए तो आपको यही लग रहा होगा कि आखिर फेस रोलर लेने के फायदे क्या हैं। यहां समझें इन फायदों को ताकि आप इन्हें खरीदने का निर्णय अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकें:
फेस रोलर कैसे इस्तेमाल करें आपना चेहरा साफ करने के बाद जरूरत के हिसाब से सीरम या फेस ऑयल या मसाज क्रीम चेहरे पर लगा लें।
इसके बाद रोलर से गर्दन से मसाज करना शुरू करें। सबसे पहले गर्दन से नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करें। इसके बाद जॉ लाइन पर इसे बेड़ा चलाएं, यानी एक कान से दूसरे कान की तरफ। इसके बाद इसे होठों और इसे पास वाली मांसपेशियाें पर भी इसी तरह बेड़ा चलाएं। अब फेस रोलर को नाक से कान की तरफ बाहर की आर चलाएं। अपने गाल पर इसी तरह मसाज करें। धीरे धीरे रोलर आंख के नीचे से टेंपल एरिया की तरफ ले जाएं। नाक पर इसे ऊपर से नीचे की तरफ चलाएं और माथे पर नीचे से ऊपर की तरफ। इस तरह हर स्टेप को चार से पांच बार दोहराएं।
इसका रोज इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। हां यह आपको अच्छी मसाज दे सकता है जो आपको कुछ देर के लिए रिलैक्स कर दे। लेकिन अगर चेहरे पर कोई समस्या है जैसे पिग्मेंटेशन, फाइन लाइन, रिंकल, एक्ने वगैरह तो आपको रोलर से आराम नहीं मिलेगा, उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत पड़ेगी।
बाजार में कई तरह के ब्यूटी टूल्स मौजूद हैं जैसे जेड रोलर्स, ग्वाशा, मेटल वाले रोलर्स जो वाइब्रेट भी करते हैं, प्लास्टिक फेस रोलसै, फेस कप वगैरह। अगर आप सोचे कि ये सभी आपके चेहरे के फैट को हटाकर आपको स्लिम लुक दे सकते हैं तो यकीन मानें आप सिर्फ कल्पना में जी रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि ये रोसर्ल आपके किसी काम नहीं आते। ये आपके चेहरे को कुछ देर के लिए लिफ्ट कर सकते हैं लेकिन पूरी तरह इन पर इसके लिए निर्भर नहीं रहा जा सकता। न ही इन्हें आप एंटी एजिंग के लिए कारगर मान सकते हैं।
तो फेस रोलर करते क्या हैं?फेस रोलर एक तरह के मसाज टूल है। इसे चेहरे पर हल्के हाथ से चलाने पर त्वचा और उसके नीचे के टिश्यू पर हल्का दबाव पड़ता है। इससे कुछ समय के लिए चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे आपका फेशियल के समय मसाज से होता है। इस ब्लड सर्कुलेशन के बढ़ने के कारण चेहरे पर अस्थाई ग्लो आता है। इसके आलावा चेहरे से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिड फ्लश आउट हो सकते हैं जिससे चेहरे की पफीनेस में कमी आ पाती है और चेहरा पानी के कारण भारी नहीं लगता।
सोशल मीडिया के दावों को पूरा करते हैं या नहीं?जेड रोलर्स को लोगों के बीच हिट करने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। यहां अलग अलग रील्स में दावा भरा जाता है कि ये चेहरे को पतला कर देते हैं, स्कल्पटेड बना देते हैं, झुर्रियां दूर भगाते हैं वगैरह। आप भी जानें कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।
दावा : इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैझुर्रियां और फाइन लाइन्स कोलाजन और इलास्टिसिटी के घटने से आती हैं। इनको दूर करने या कम करने के लिए कोलाजन बढ़ाने के तरीके अपनाने की जरूरत है। फेस रोलर्स कोलाजन बढ़ाने का काम नहीं करते। इनसे चेहरे पर हल्की मसाज करने से मसल टेंशन कम हो सकती है और ब्लड फ्लो कुछ समय के लिए बढ़ जाता है। इससे स्किन कुछ समय के लिए फ्रेश और रिलैक्स नजर आ सकती है।
लेकिन चेहरे से झुर्रियां दूर नहीं होतीं। इसलिए इसे एंटी एजिंग का कारगर तरीका मानना गलत ही होगा। हां, आप कोलाजन बढ़ाने वाली क्रीम या फेस ऑयल लगाकर अगर मसाज करें तो संभव है कि आपको इसके फायदे मिलें।
फेस रोलर्स के क्या हैं फायदे?जब सभी दावे झूठे निकल गए तो आपको यही लग रहा होगा कि आखिर फेस रोलर लेने के फायदे क्या हैं। यहां समझें इन फायदों को ताकि आप इन्हें खरीदने का निर्णय अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकें:
- कुछ समय में लिए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे त्वचा फ्रेश नजर आती है।
- पफीनेस कम होती है, इसलिए चेहरा बहुत भारी नहीं नजर आता।
- इसे फ्रिज में रखने के बाद मसाज करने से चेहरे को ठंडक मिलती है जिससे चेहरे का तनाव और रेडनेस कम होती है।
- एक्सप्रेशन के कारण फेशियल मसल में आए तनाव को कम करता है। इससे एक्सप्रेशन वाली फाइन लाइन बनना कम हो सकती हैं जैसे लाफ लाइन।

Next Story