टेलर स्‍व‍िफ्ट की शादी: खर्च होंगे ₹1895266000, मैनहट्टन की कई सड़कें रहेंगी बंद! 1100 मेहमानों को न्‍योता

Newspoint
दुनिया की सबसे मशहूर, सबसे सफल और सबसे अमीर सिंगर टेलर स्विफ्ट शादी कर रही हैं। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में वह ट्रैविस केल्स के साथ कथ‍ित तौर पर जुलाई के पहले वीकेंड में विवाह करने वाली हैं। यह कपल शादी की रस्मों और तैयारियों को गुप्त रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में श‍िरकत करने के लिए 1000-1200 मेहमानों को न्‍योता भेजा रहा है। खास बात यह है कि सभी मेहमानों से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (गोपनीयता का समझौता) साइन करवाया जा रहा है, ताकि कोई जानकारी लीक न हो। हालांकि, इस शादी के खर्च और तैयारियों को लेकर जो जानकारी सामने आ रही हैं, वह दंग करने वाली हैं।
Hero Image

'NBC न्यूज' की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल के टेलर स्‍व‍िफ्ट और ट्रैविस केल्‍स ने जानकारी लीक होने से बचने के लिए मेहमानों को डिजिटल निमंत्रण भेजे हैं। इस शादी के जश्न में 1,000 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र, जो खुद आमंत्रित मेहमान में से है ने खुलासा किया है करीब 1100-1200 लोगों को न्‍योता भेजा गया है।

गेस्‍ट लिस्‍ट में एड शीरन, चेरी सीबॉर्न और हाइम फैमिली
मेहमानों की लिस्ट में कई बड़े सितारे और कपल के करीबी दोस्त शामिल हैं। इनमें कथ‍ित तौर पर ज़ो क्राविट्ज, एड शीरन, चेरी सीबॉर्न, सुकी वॉटरहाउस, बेन्सन बून और हाइम परिवार के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

Newspoint

मैनहट्टन की कई सड़कों को बंद करने की मांगी है अनुमत‍ि
जुलाई के पहले वीकेंड के दौरान होने वाली इस शादी की तैयारी के लिए मैनहट्टन शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जाता है इस दौरान पूरे वीकेंड शहर की कई सड़कों को बंद करने की अनुमति मांगी गई है। जबकि वेन्यू का शेड्यूल ब्लॉक हो चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन्हें भी शादी में निमंत्रण मिला है, उन्हें ई-कार्ड के साथ एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट भी भेजा गया है।

टेलर स्विफ्ट की शादी पर खर्च हो सकते हैं $10-$20 म‍िल‍ियन
लग्‍जरी वेडिंग प्लानर्स का अनुमान है कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की कथित शादी पर $10 मिलियन से $20 मिलियन के बीच खर्च आएगा। भारतीय रुपये में यह 94.72 करोड़ से 189.52 करोड़ की भारी-भरकम लागत है। इस खर्च का बड़ा हिस्‍सा शादी के सेटअप, डेकोरेशन, वेन्‍यू बुकिंग और खाने-पीने पर खर्च होने वाला है।