'BJP में अधिकतर लोग पैसे कमा रहे थे', सुरेश ओबेरॉय बोले- मैं मोहन भागवत का फैन, राजनीति ने बहुत निराश किया
अस्सी और नब्बे के दशक में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रहे सुरेश ओबेरॉय ने साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ने अब एक इंटरव्यू में अपने राजनीतिक अनुभव पर दो टूक बात रखी है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' में नजर आए दिग्गज एक्टर ने राजनीतिक पार्टी से निराशा जाहिर की है और कहा है कि वह यह समझ चुके हैं कि 'राजनीति की दुनिया मेरे लिए नहीं बनी है।' सुरेश ओबेरॉय ने यह भी कहा कि बीजेपी में अधिकतर लोग सिर्फ पैसा बना रहे थे, वो भी झूठ बोलकर।

Next Story