समय रैना ने CM फडणवीस से मांगा बिस्किट तो छूटी हंसी, महाराष्ट्र साइबर सेल पर ली चुटकी- ये कहीं भी पकड़ लेंगे
मशहूर कॉमेडियन समय रैना हाल ही मुंबई में साइबर अवेयरनेस इवेंट में शामिल हुए, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें सम्मानित किया। लेकिन अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर समय रैना यहां महाराष्ट्र साइबर सेल पर चुटकी लेने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ऐसा जोक क्रैक किया कि देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर और बाकी सेलेब्स भी हंस पड़े। वहीं, जब देवेंद्र फडणनवीस, समय रैना को सम्मानित कर रहे थे, तो स्टेज से उतरने से पहले उन्होंने उनसे एक बिस्किट उठाने को पूछा, जिसे देखकर भी सीएम हंस पड़े।

Next Story