करिश्मा कपूर की ड्रेस में ऐसा क्या था, जिसे देख भड़के थे सलमान खान, शूटिंग से किया मना, देखिए 26 साल पुराना फैशन
करण जौहर 'कॉफी विद करण' के नौवें और आखिरी सीजन के साथ वापस लौट आए हैं, जिसके पहले गेस्ट सलमान खान बने। लेकिन, शो की हाइलाइट वो मूमेंट बन गया जब करिश्मा कपूर ने एंट्री ली और दोनों ने अपने पुरानी फिल्मों की शूटिंग के दौरान के किस्से सुनाने शुरू किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी अक्सर सलमान के साथ बहस हो जाती थी और एक बार तो सलमान ने उनके कपड़ों की वजह से शॉट देने से ही मना कर दिया था।

करिश्मा यहां 2000 में आई फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के गाने 'प्यार दिलों का मेला है' की शूटिंग की बात कर रही थीं। जिसके लिए उन्होंने स्कर्ट- टॉप पहना था, जो काफी शॉर्ट और रिवीलिंग था, जिसे लेकर सलमान बार- बार आपत्ति जता रहे थे और तंग आकर करिश्मा को डायरेक्टर डेविड धवन के पास शिकायत लेकर जाना पड़ गया था। जिसके बाद भी उसी अटायर में शूटिंग हुई और आज भी उनका वो लुक गोल्स देता है।
जानिए क्या हुआकरिश्मा ने बताया कि उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर काफी मेहनत की थी और वह अपने फैशन को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन, सलमान को उनकी ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कह दिया कि वह इस आउटफिट में उनके साथ शॉट नहीं देंगे। वह अपनी बात पर अड़े रहे, जिसके बाद करिश्मा को डायरेक्टर डेविड के पास जाकर सलमान को समझाने के लिए कहना पड़ा था।
क्यों सलमान को थी परेशानी?जब करण ने पूछा कि क्या सलमान को इस बात से दिक्कत थी कि ड्रेस ज्यादा रिवीलिंग थी, तो एक्टर ने सफाई देते हुए बताया कि मामला सिर्फ इस बात का नहीं था। स्कर्ट छोटी और नीचे शीयर फैब्रिक वाली थी। डांस के दौरान करिश्मा की स्कर्ट ऊपर खिसक जाती थी और हर टेक से पहले वह उनसे स्कर्ट ठीक करने के लिए कहते थे। करिश्मा ने भी माना कि सलमान उन्हें लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव थे। उन्होंने कहा, "वह कहते थे, 'जाओ और इसे बदलो, मुझे यह कपड़े पसंद नहीं हैं।' इसलिए हमारी लड़ाई हो जाती थी।"
आखिर कैसी थी करिश्मा की आउटफिट?करिश्मा की लुक की डिटेल्स की बात करें, उन्होंने नीले, पीले, हरे, काली और हल्के रंगों की हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाला स्ट्रैपलेस क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी की, जिसमें भी उन्हीं रंगों की स्ट्राइप्स हैं। यूं तो स्कट की लेंथ लंबी हैं, लेकिन मिनी स्कर्ट के नीटे वाले पोर्शन को शीयर फैब्रिक से बनाया गया, जिसमें साइड स्लिट भी दिया। जिससे लुक में ग्लैम कोशेंट और बढ़ गया। जिसकी लेंथ और डिजाइनिंग से ही सलमान को परेशानी थी।
कैसे किया था स्टाइल?करिश्मा के ग्लैमरस लुक को स्टाइल करने के लिए एक्सेसरीज को मिनिमल रखा गया, ताकि आउटफिट के रंगों पर फोकस बना रहे। साथ ही फ्लैट सैंडल पहने, जो डांस और स्टाइल दोनों के लिहाज से परफेक्ट लगे। वहीं, बालों को ऊपर की ओर बांधकर हाफ-अप स्टाइल दिया। जिससे उनका यह लुक गाने में हाइलाइट हुआ और आज भी फैशन गोल्स दे जाता है।
इस लुक से क्या टिप्स ले सकती हैं लड़कियांबीच वेकेशन के लिए ब्राइट स्ट्राइप्स वाला को- ऑर्ड सेट चुन सकती हैं। स्ट्रैपलेस क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनें, जिसमें शीयर टच ग्लैम कोशेंट बढ़ाएगा। आउटफिट को हाइलाइट होने दें और जूलरी मिनिमल रखें। स्टाइल के साथ कंफर्ट भी जरूरी है, इसलिए फ्लैट सैंडल या wedges पहन सकती हैं।
करिश्मा यहां 2000 में आई फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के गाने 'प्यार दिलों का मेला है' की शूटिंग की बात कर रही थीं। जिसके लिए उन्होंने स्कर्ट- टॉप पहना था, जो काफी शॉर्ट और रिवीलिंग था, जिसे लेकर सलमान बार- बार आपत्ति जता रहे थे और तंग आकर करिश्मा को डायरेक्टर डेविड धवन के पास शिकायत लेकर जाना पड़ गया था। जिसके बाद भी उसी अटायर में शूटिंग हुई और आज भी उनका वो लुक गोल्स देता है।
जानिए क्या हुआकरिश्मा ने बताया कि उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर काफी मेहनत की थी और वह अपने फैशन को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन, सलमान को उनकी ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कह दिया कि वह इस आउटफिट में उनके साथ शॉट नहीं देंगे। वह अपनी बात पर अड़े रहे, जिसके बाद करिश्मा को डायरेक्टर डेविड के पास जाकर सलमान को समझाने के लिए कहना पड़ा था।
क्यों सलमान को थी परेशानी?जब करण ने पूछा कि क्या सलमान को इस बात से दिक्कत थी कि ड्रेस ज्यादा रिवीलिंग थी, तो एक्टर ने सफाई देते हुए बताया कि मामला सिर्फ इस बात का नहीं था। स्कर्ट छोटी और नीचे शीयर फैब्रिक वाली थी। डांस के दौरान करिश्मा की स्कर्ट ऊपर खिसक जाती थी और हर टेक से पहले वह उनसे स्कर्ट ठीक करने के लिए कहते थे। करिश्मा ने भी माना कि सलमान उन्हें लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव थे। उन्होंने कहा, "वह कहते थे, 'जाओ और इसे बदलो, मुझे यह कपड़े पसंद नहीं हैं।' इसलिए हमारी लड़ाई हो जाती थी।"
आखिर कैसी थी करिश्मा की आउटफिट?करिश्मा की लुक की डिटेल्स की बात करें, उन्होंने नीले, पीले, हरे, काली और हल्के रंगों की हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाला स्ट्रैपलेस क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी की, जिसमें भी उन्हीं रंगों की स्ट्राइप्स हैं। यूं तो स्कट की लेंथ लंबी हैं, लेकिन मिनी स्कर्ट के नीटे वाले पोर्शन को शीयर फैब्रिक से बनाया गया, जिसमें साइड स्लिट भी दिया। जिससे लुक में ग्लैम कोशेंट और बढ़ गया। जिसकी लेंथ और डिजाइनिंग से ही सलमान को परेशानी थी।
कैसे किया था स्टाइल?करिश्मा के ग्लैमरस लुक को स्टाइल करने के लिए एक्सेसरीज को मिनिमल रखा गया, ताकि आउटफिट के रंगों पर फोकस बना रहे। साथ ही फ्लैट सैंडल पहने, जो डांस और स्टाइल दोनों के लिहाज से परफेक्ट लगे। वहीं, बालों को ऊपर की ओर बांधकर हाफ-अप स्टाइल दिया। जिससे उनका यह लुक गाने में हाइलाइट हुआ और आज भी फैशन गोल्स दे जाता है।
इस लुक से क्या टिप्स ले सकती हैं लड़कियां
Next Story