पूर्व क्रिकेटर बंगाल सरकार में बना मंत्री, शपथ ग्रहण में बीवी पर नजर अटकी, लाल साड़ी में सुंदर लगीं श्रेयासी

Newspoint
Newspoint
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। जिसमें भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाद अशोक डिंडा को नई जिम्मेदारी मिली और उन्होंने राज्य मंत्री पद की शपथ की। इस दौरान उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी श्रेयासी रुद्र डिंडा भी राजभवन में मौजूद रहीं, जिनके लाल साड़ी वाले देसी रूप पर नजरें अटक गईं। श्रेयासी ने शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें शेयर की, जहां ध्यान उनकी ओर चला गया।
Hero Image

भाजपा के टिकट पर मोयना सीट से जीत हासिल करने वाले अशोक की 2013 में श्रेयसी से शादी हुई थी। जिनकी अक्सर ही साथ में तस्वीरें देखने को मिलती रहती हैं, तो अब शपथ ग्रहण में अशोक के साथ ही नई नवेली सुहागन की तरह सजीं उनकी पत्नी का अंदाज देखते ही बना। जिनकी खूबसूरती किसी भी मामले में हीरोइनों से कम नहीं लगी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @sreyasirudradinda/ ashokedinda)
Newspoint
शपथ ग्रहण के लिए अशोक और श्रेयसी दोनों ने ही देसी लुक पिक किया। अशोक सफेद चिकनकरी कुर्ते के साथ प्लेन पजामा और ऑरेंज हाफ जैकेट पहने हुए हैं। जिस पर चेकर्ड पैटर्न बना हुआ है, तो श्रेयसी ने लाल साड़ी पहनी। जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनी और नजरें उनके नूर पर ठहर गईं।
Newspoint
श्रेयसी के रेड साड़ी लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो उन्होंने नेट की साड़ी पहनी है। जिसका ब्राइट कलर इतना रिच और रॉयल फील देता है कि इस पर भारी स्टोनवर्क या कढ़ाई की जरूरत महसूस नहीं हुई। साड़ी पर बने सेल्फ-ऑन- सेल्फ फ्लोरल पैटर्न ही इसे क्लासी फील दे गए। जिसे परफेक्ट प्लीट्स और ओपन पल्लू के साथ उन्होंने ग्रेसफुली ड्रेप किया।
Newspoint
साड़ी के साथ श्रेयसी ने गोल्डन- बेज टोन ब्लाउज पेयर किया, जिसका रेड साड़ी के साथ कॉम्बिनेशन क्लासी लगा। ब्लाउज पर हल्की एम्बेलिशमेंट और टेक्सचर्ड डिटेलिंग दिखाई दे रही है, जिससे लुक में रिचनेस आई। इस पर सेक्विन से बने फ्लोरल मोटिफ्स और हाफ स्लीव्स पर बना बेल बॉर्डर लुक में एलिगेंट टच लाया। अगर ब्लाउज भी रेड होता तो मोटोनोट लुक बनता, लेकिन गोल्डन टोन ने साड़ी लुक को रॉयल और पॉलिश्ड फिनिश दे दी।
Newspoint
जब बारी लुक की स्टाइलिंग की आई, तो उन्होंने गोल्ड जूलरी पिक की। जिसने रेड साड़ी को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट किया। उन्होंने हार पहना और साथ में मैचिंग इयररिंग्स पेयर कर लिए, तो छोटी-सी लाल बिंदी लुक में ट्रेडिशनल चार्म जोड़ गई। जिसे ओपन हेयर और रेड लिप्स के साथ उन्होंने फाइनल टच दिया। जिससे उनका लुक साड़ी में सुंदर लगा।
Newspoint
ब्राइड कलर की साड़ी के साथ न्यूट्रल टोन का ब्लाउज पेयर करें, जो लुक को रॉयल बनाता है। हैवी एम्बेलिश्ड साड़ी की बजाए सेम कलर टोन और कढ़ाई वाली साड़ी को चुनें, जो एलिगेंट लुक देगी। जूलरी को ओवरडू न करें, इवेंट के हिसाब से ही चूड़ी, कंगन और हार को चुनें। ओपन वैवी हेयर साड़ी लुक में मॉडर्न टच जोड़ते हैं, तो बिंदी ट्रेडिशनल वाइब्स लेकर आती है।
Newspoint
गोल्डन- शादी या फेस्टिव लुक के लिए क्लासिक चॉइस। सिल्वर- मॉडर्न और ग्लैमरस टच देता है। ब्लैक- रेड साड़ी के साथ एवरग्रीन कॉम्बिनेशन है। ग्रीन- रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए। मरून या वाइन- मोनोक्रोम लेकिन एलिगेंट लुक देता है। पिंक- यह ट्रंडी कॉम्बिनेशन है, जो सबसे डिफरेंट दिखाएगा। आप चाहें तो इनमें से किसी कलर को पिक करके अपनी रेड साड़ी के साथ कंट्रास्ट में ब्लाउज पेयर करके क्लासी लुक पा सकती हैं।