Yoga Day Special: बालकनी में इन 7 पौधों को उगाना है सबसे आसान, जो तनाव को दूर कर ध्यान लगाने में करते हैं मदद

Newspoint
Newspoint
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी सेहतमंद रहने का संकल्प लेते हैं। योग और ध्यान का पूरा फायदा तभी मिलता है जब आसपास की हवा शुद्ध हो और माहौल शांत हो। भागदौड़ भरी जिंदगी में घर के भीतर ऐसा सुकून वाला कोना खोजना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आपकी बालकनी इसके लिए सबसे बेस्ट जगह बन सकती है।

गार्डनिंग एक्सपर्ट चेतना भल्ला के अनुसार, केवल योग करना ही नहीं, बल्कि पौधों को उगाना और उनकी देखभाल करना खुद में एक बेहतरीन थेरेपी है, जो तनाव को तेजी से कम करती है और मन में पॉजिटिविटी लाती है। एक्सपर्ट ने विज्ञान और रिसर्च का हवाला देते हुए 7 ऐसे खास पौधों के बारे में बताया है, जो तनाव को दूर कर बालकनी को परफेक्ट बनाते हैं।
Newspoint
Hero Image
NASA की क्लीन एयर स्टडी के मुताबिक, स्नेक प्लांट हवा से बेंजीन और फॉर्मलाडेहाइड जैसे खतरनाक टॉक्सिन्स को सोख लेता है। यह रात में भी कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है। प्राणायाम के लिए इससे शुद्ध वातावरण कोई और पौधा नहीं दे सकता। सबसे अच्छी बात है कि यह कम देखभाल में भी तेजी से ग्रोथ करता है। इसे बालकनी के किसी भी कोने में रख सकते हैं जहां कम धूप आती हो। 15-20 दिनों में सिर्फ एक बार पानी दें। एक्सपर्ट के मुताबिक, महीने में एक बार इसमें सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर डालने से अच्छा रिजल्ट मिलता है।
Newspoint
एरेका पाम बालकनी को एक खूबसूरत 'लश ग्रीन' लुक देता है, जिसे देखने मात्र से दिमाग शांत होता है। यह घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता है और तनाव दूर कर रात में अच्छी नींद लेने में मदद करता है। इसे बालकनी में खिड़की या ऐसे कोने के पास रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो। छोटे पौधे के लिए कभी भी बहुत बड़ा गमला न चुनें। इसमें लिक्विड फर्टिलाइजर डालें, ज्यादा पानी देने से बचें और पत्तियां पीली होने पर उन्हें तुरंत काट दें।
Newspoint
मेडिकल रिसर्च के अनुसार, रोजमेरी और लैवेंडर को सूंघने से हमारी लार में तनाव बढ़ाने वाले 'कोर्टिसोल' हार्मोन का लेवल तेजी से घटता है और फ्री रेडिकल एक्टिविटी बढ़ती है। इसकी खुशबू से दिमाग को तुरंत रिलैक्सेशन मिलती है, जिससे ध्यान लगाना आसान हो जाता है। ये दोनों आउटडोर प्लांट हैं। इन्हें बालकनी के ऐसे हिस्से में रखें जहां रोजाना 4 से 5 घंटे की अच्छी धूप आती हो। तनाव दूर करने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं।
Newspoint