'रामायणम्' का ट्रेलर शुभ ब्रह्म मुहूर्त में हो रहा लॉन्च, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ' संग मचेगा धमाका
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही फिल्म 'रामायणम्' के ट्रेलर रिलीज को लेकर पिछले कई दिनों से खास चर्चा है। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को रद्द कर दिया गया, जो 24 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। अब इस ट्रेलर की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पौराणिक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर बेहद खास वक्त पर रिलीज किया जाएगा, जैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ।
'रामायणम्: भाग 1' के ट्रेलर का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एक नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। नमित मल्होत्रा ने कन्फर्म किया है कि ट्रेलर अब गुरुवार, 30 जुलाई को शुभ ब्रह्म मुहूर्त के दौरान ग्लोबल लेवल पर जारी किया जाएगा।

Next Story